जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में हुई थी आकाश अरोड़ा की हत्या, CCTV में घूमता दिखा आरोपी
सिरसा निवासी आकाश अरोड़ा की हत्या जींद रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन में गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कैथल के पाई गांव निवासी सुनील को गिरफ्त ...और पढ़ें
-1785769605533_m.webp)
जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में की थी आकाश अरोड़ा की गला दबाकर हत्या।
HighLights
आकाश अरोड़ा की हत्या जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में हुई
जीआरपी ने हत्या के आरोपी सुनील को जुलाना के पास से पकड़ा
सीसीटीवी फुटेज में मृतक आकाश के साथ आरोपी सुनील दिखा
जागरण संवाददाता, जींद। आठ जुलाई को सिरसा के जीआरजी मार्ग निवासी जिस आकाश अरोड़ा की हत्या हुई थी, वह हत्या जींद रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन में गला दबाकर की गई थी। यह जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर ट्रेन रात को जींद में लगभग साढ़े 10 बजे खड़ी होती है। सुबह साढ़े चार बजे जींद से चलती है।
जब यह ट्रेन गोहाना पहुंची तो ट्रेन में शव होने के बारे में पता चला। जीआरपी रोहतक के थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित कैथल जिले के पाई गांव निवासी सुनील को जुलाना के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
सत्यवान ने बताया कि जो सीसीटीवी फुटेज जींद जंक्शन से प्राप्त हुई है, उसमें मृतक आकाश के साथ सुनील को कई बार इधर-उधर आते जाते देखा। आकाश ने प्लेटफार्म पर सोने का प्रयास किया लेकिन सुनील उसे लेकर ट्रेन के अंदर चला गया। ट्रेन के अंदर से सुनील एक घंटे बाद बाहर निकला तो उस समय वह पसीना पोंछता हुआ निकला था। इसके बाद ही पुलिस को सुनील पर संदेह हुआ और उसकी पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
पूरी ट्रेन की होती है जांच
जीआरपी जींद के थाना प्रभारी चरण सिंह ने कहा कि रात को जो भी ट्रेन जींद जंक्शन पर पहुंचती है, उसकी पूरी जांच की जाती है। रात को कुछ ट्रेन जींद जंक्शन पर खड़ी होती हैं, उनकी जांच के बाद उनके सभी दरवाजे बंद किए जाते हैं। उस दिन भी रोहतक से यह ट्रेन लगभग साढ़े दस बजे जींद जंक्शन पर पहुंची थी।
खबरें और भी
इसकी जांच करने के बाद इसके सभी दरवाजे बंद किए गए थे। कई बार एकाध दरवाजा खराब होता है, वह बंद नहीं हो पाता। कई बार लोग धक्के से दरवाजे खोलकर रात को ट्रेन में सो भी जाते हैं। रात को स्टेशन पर गश्त भी की जाती है।