यात्रियों को बड़ी राहत: नारनौल-बायल क्षेत्र को मिलीं 2 नई बसें, खाटू श्याम में भी होगा ठहराव
निजामपुर, नयागांव, बायल और आसपास के गांवों के यात्रियों के लिए राहत की खबर है क्योंकि परिवहन विभाग ने 5 अगस्त से दो नई बस सेवाएं शुरू की हैं। ...और पढ़ें

बायल होकर खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बसों का ठहराव भी होगा।
HighLights
5 अगस्त से दो नई बस सेवाएं शुरू हुईं।
बायल में खाटू श्याम बसों का ठहराव सुनिश्चित हुआ।
नारनौल-बायल किराया 40 से 30 रुपये हुआ।
संवाद सहयोगी, निजामपुर। निजामपुर, नयागांव, बायल और आसपास के गांवों के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। परिवहन विभाग ने पांच अगस्त से दो नई बस सेवाएं शुरू की हैं। इसके साथ ही बायल होकर खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बसों का बायल में ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है।
हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो से चीफ इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि नई समय-सारिणी के अनुसार हमारी पहली बस सेवा नारनौल से सुबह 10:30 बजे पाटन के लिए रवाना होगी जो 11:50 पर वापिस नारनौल के लिए चलेगी।
वही शाम चार बजे निजामपुर-बायल होते हुए सालोदरा के लिए बस रवाना होगी। जोकि शाम 4 बजे नारनौल के लिए वापसी होगी। बायल गांव के ग्रामीणअंकित भाटी ने बताया कि उन्होंने 24 जुलाई को मुख्यमंत्री विंडो के माध्यम से क्षेत्र में बस सेवाएं बढ़ाने की मांग रखी थी। मांग पर कार्रवाई के बाद नई बस सेवाएं शुरू हुई हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले बायल से नारनौल का रोडवेज किराया 40 रुपये से घटाकर 30 रुपये करने की मांग भी उठाई गई थी, जिसे विभाग ने स्वीकार कर लिया।
नई बस सेवाएं शुरू होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के साथ अंकित भाटी ने रोडवेज अधिकारियों, सरकार और सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया।