नूंह: आटा बरोटा गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत से तनाव, निष्पक्ष जांच के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं
नूंह के आटा बरोटा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद तनाव फैल गया। महिलाएं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं, पु ...और पढ़ें

युवक की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं। (AI Generated Image)
HighLights
नूंह के आटा बरोटा गांव में युवक की संदिग्ध मौत।
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका।
महिलाएं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर।
जागरण संवाददाता नूंह। जिले के थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव आटा बरोटा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी आटा बरोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले संज्ञान में आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
अस्पताल में तोड़ा था दम
जानकारी के अनुसार गांव आटा निवासी जितेंद्र (20) ने रविवार को कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सोहना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मृत्यु के बाद सोमवार को थाना रोजका मेव पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र और पड़ोस की युवती के बीच आपसी दोस्ती थी।
इसी संबंध को लेकर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटना के बाद गांव में रोष व्याप्त हो गया।
धरने पर बैठीं महिलाएं, निष्पक्ष जांच की मांग
मृतक पक्ष की कई महिलाएं सड़क पर बैठकर धरने पर बैठ गईं और मामले की निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई की मांग करने लगीं। स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों के बीच विवाद और तनाव की आशंका बनी हुई है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना रोजका मेव पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
खबरें और भी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत भी पुलिस को नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- जालंधर में युवक की संदिग्ध मौत, आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- बेगूसराय: बेटे की बरात निकलने से पहले पिता की करंट लगने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं