Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में वांछित आरोपी की तलाश में पहुंची CIA टीम पर पथराव, युवक के घायल होने पर बढ़ा बवाल

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:41 PM (GMT+05:30)

    सोहना सीआईए टीम और नूंह के खरकड़ी गांव के ग्रामीणों के बीच वांछित आरोपी जुनैद की तलाश के दौरान टकराव हो गया। इस घटना में जुनैद घायल हो गया, जबकि ग्राम ...और पढ़ें

    सीआईए टीम से ग्रामीणों का टकराव। जागरण

    सीआईए टीम से ग्रामीणों का टकराव। जागरण

    HighLights

    1. सोहना सीआईए टीम और ग्रामीणों में खरकड़ी गांव में टकराव।

    2. वांछित आरोपी जुनैद उर्फ जुन्ना गंभीर रूप से घायल हुआ।

    3. ग्रामीणों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया, पथराव भी हुआ।

    संवाद सहयोगी, तावड़ू (नूंह)। सदर थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ी में मंगलवार को वांछित आरोपित की तलाश में पहुंची सोहना सीआईए टीम और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया।

    घटना में वांछित आरोपित जुनैद उर्फ जुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं करते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।

    पुलिस के अनुसार किसी आपराधिक मामले में वांछित जुनैद की तलाश में सोहना सीआईए टीम गांव पहुंची थी। इसी दौरान आरोपित ने भागने का प्रयास किया और हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर घायल हो गया। दूसरी ओर, स्वजन का आरोप है कि पुलिस की फायरिंग में घायल होने के बाद वह बिजली के तार से टकराया।

    मौत की अफवाह के बाद जुटी भीड़

    घटना के बाद गांव में अफवाह फैल गई कि जुनैद की मौत हो गई है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव होने की भी सूचना है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की बात सामने आई है।

    सूचना पर डीएसपी अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने मकान की तलाशी लेकर सीसीटीवी डीवीआर समेत कुछ सामान कब्जे में लिया है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि फायरिंग समेत पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब के गुरदासपुर में सरपंच के घर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस टीम

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पुत्र जन्म की खुशी में हो रहा था आयोजन, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की चली गई जान