दिव्यांगों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, PM मोदी के जन्मदिन पर पलवल में बांटी जाएंगी इलेक्ट्रिक स्कूटी
पलवल में ह्यूज इंडिया ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सरक ...और पढ़ें

बैठक में मौजूद दिव्यांगजन।
HighLights
दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरण की योजना।
पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को होगा वितरण
आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, पलवल। ह्यूज इंडिया के तत्वावधान में दिव्यांगजनों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी वितरित करने की योजना पर चर्चा की गई। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के इन विशिष्ट जनों को आवागमन की सुगम सुविधा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।
बैठक के दौरान उपस्थित दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आसान ऋण सुविधाओं और आर्थिक अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने दिव्यांगों को दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं का लघु उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने और समाज में मिसाल कायम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एक अनुकरणीय पहल भी देखने को मिली। सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में संस्था के अध्यक्ष सुनील डागर ने अपना जन्मदिन पारंपरिक तरीके से केक काटने के बजाय दिव्यांगों की सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिव्यांगों के बीच समय बिताकर उनके सुख-दुख साझा किए और उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
संस्था के अध्यक्ष सुनील डागर ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। उनका लक्ष्य पलवल सहित पूरे देश के हर दिव्यांग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।