विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल के टीकरी ब्राह्मण गांव की मस्जिद में लगी आग, रमजान की रात धुआं और आग से जागे लोग; पुलिस कर रही जांच

Published: Wed, 11 Mar 2026 08:12 PM (IST)

पलवल के टीकरी ब्राह्मण गांव में मंगलवार देर रात मस्जिद में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर ...और पढ़ें

शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पलवल। सदर थाना अंतर्गत टीकरी ब्राह्मण गांव में मंगलवार देर रात मस्जिद में आग लगने का मामला सामने आया है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मस्जिद के इमाम जुबेर की शिकायत पर पुलिस ने कई नामजद आरोपितों सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 10 मार्च की शाम रमजान के अंतिम दस दिनों के चलते इमाम जुबेर, इकबाल, हनीफ और सोहेल मस्जिद में रुके हुए थे।

आरोप है कि रात करीब एक बजे मस्जिद में सो रहे लोगों को धुएं और गर्मी का अहसास हुआ। जब उनकी आंख खुली तो मस्जिद के अंदर धुआं भरा हुआ था और आग लगी हुई थी। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में कुछ नामजद पर आरोप लगाए गए हैं, जिनके बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। स्पेशल क्राइम यूनिट तथा साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। दोषियों को जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के पलवल में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से पंजाब के ट्रक चालक की मौत; संगरूर का साथी घायल

यह भी पढ़ें- पलवल में बस स्टैंड पर युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट, 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- वन विभाग की जमीन नहीं मिलने से नूंह-पलवल फोर लेन योजना अटकी, अब सड़क की मरम्मत से मिलेगी राहत