Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में हाइड्रोजन रेल नेटवर्क का विस्तार, राज्यसभा में उठी मांग; इन रूटों पर चल सकती है ट्रेन

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:08 PM (GMT+05:30)

    राज्यसभा में भाजपा सांसद संजय भाटिया ने हरियाणा में हाइड्रोजन रेल नेटवर्क के विस्तार की मांग की है। उन्होंने जींद-सोनीपत के बाद जींद-पानीपत और जींद-हि ...और पढ़ें

    हरियाणा में हाइड्रोजन रेल नेटवर्क का विस्तार की उठी मांग। फाइल फोटो

    हरियाणा में हाइड्रोजन रेल नेटवर्क का विस्तार की उठी मांग। फाइल फोटो

    HighLights

    1. हरियाणा में हाइड्रोजन रेल नेटवर्क विस्तार की मांग संसद में उठी।

    2. जींद-पानीपत, जींद-हिसार मार्गों को जोड़ने का आग्रह किया गया।

    3. हरित परिवहन से प्रदेश के विकास को मिलेगा बढ़ावा।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में हाइड्रोजन रेल नेटवर्क के विस्तार की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने शून्यकाल के दौरान केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेन के संचालन के बाद अब जींद-पानीपत (वाया रोहतक) और जींद-हिसार (वाया जाखल) रेलमार्गों को भी हाइड्रोजन रेल नेटवर्क से जोड़ा जाए।

    उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा देश में हरित रेल परिवहन का अग्रणी केंद्र बन सकता है। संजय भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि जींद की धरती से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत और आधुनिक रेल तकनीक की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

    'काम ऐसा करो कि दुनिया देखती रह जावे'

    राज्यसभा में हरियाणवी अंदाज में बोलते हुए भाटिया ने कहा, 'काम ऐसा करो कि दुनिया देखती रह जावे।' भारत ने हाइड्रोजन फ्यूल-सेल तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है और हरियाणा इस बदलाव का नेतृत्व कर रहा है। उनके अनुसार हाइड्रोजन आधारित रेल परिवहन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की टिकाऊ परिवहन व्यवस्था का मजबूत आधार बनेगा।

    यह भी पढ़ें- हाइड्रोजन ट्रेन का अनुभव लेने पहुंच रहे लोग, चौथे दिन भी बढ़ी यात्रियों की संख्या; रेलवे ने जताई अब ये उम्मीद



    भाटिया ने कहा कि जींद-पानीपत और जींद-हिसार रेलमार्ग कृषि, उद्योग, व्यापार, शिक्षा और रोजगार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेन चलने से किसानों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और उद्योग जगत को आधुनिक, तेज और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्रों को हरित परिवहन नेटवर्क से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

    खबरें और भी

    'यो हरियाणा सै प्रधान...' 

    उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हरियाणा में हाइड्रोजन रेल परियोजना का दायरा बढ़ाते हुए इन दोनों महत्वपूर्ण रेलमार्गों को भी जल्द शामिल किया जाए। भाटिया ने कहा कि कृषि, उद्योग, खेल और शिक्षा में अग्रणी हरियाणा स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल परिवहन में भी देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

    उन्होंने हरियाणवी भावना 'यो हरियाणा सै प्रधान...' का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    यह भी पढ़ें- हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या; शानदार सुविधा से आकर्षित हो रहे लोग