Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डाक विभाग दे रहा फ्रेंचाइजी खोलने का मौका, 15 अगस्त तक करें अप्लाई; 30% तक मिलेगा कमीशन

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:43 PM (IST)

    भारतीय डाक विभाग ने रेवाड़ी जिले में इंडिया पोस्ट फ्रेंचाइजी योजना 2.0 शुरू की है, जिसके तहत 15 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। ...और पढ़ें

    डाक विभाग बिजनेस का मौका दे रहा है। फोटो सौजन्य- एआई

    डाक विभाग बिजनेस का मौका दे रहा है। फोटो सौजन्य- एआई

    HighLights

    1. रेवाड़ी में इंडिया पोस्ट फ्रेंचाइजी योजना 2.0 शुरू।

    2. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई।

    3. फ्रेंचाइजी पर 7 से 30 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। भारतीय डाक विभाग ने जिले में पहली बार इंडिया पोस्ट फ्रेंचाइजी योजना 2.0 शुरू की है। इसके तहत जिले में फ्रेंचाइजी खोली जाएंगी, जिनके लिए 15 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। योजना का उद्देश्य डाक सेवाओं का विस्तार करने के साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है।

    स्पीड पोस्ट से लेकर पार्सल तक की सेवाएं होंगी उपलब्ध

    डाक विभाग ने ई-कामर्स और कूरियर, एक्सप्रेस एवं पार्सल (सीईपी) कारोबार में बढ़ती मांग को देखते हुए यह योजना लागू की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत व्यक्ति, फर्म, कंपनी, एनजीओ और एग्रीगेटर आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तिगत आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    गुरुग्राम डाक मंडल के अनुसार, आवेदक का 12वीं पास होना, कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, स्थानीय भाषा की जानकारी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा डाक वितरण के लिए लिए स्वयं का वाहन होना जरूरी है। फर्मों के लिए जीएसटी, पैन और पिछले दो वित्तीय वर्षों का आयकर रिटर्न अनिवार्य रहेगा।

    बड़ी फ्रेंचाइजी को 10 सब फ्रेंचाइजी विकसित करने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। रेवाड़ी मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर अशोक गर्ग ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और योजना संबंधी विस्तृत जानकारी जिले के सभी 20 डाकघरों में उपलब्ध है। आवेदक अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    30 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा

    फ्रेंचाइजी केंद्रों पर स्पीड पोस्ट, अंतरराष्ट्रीय ईएमएस, घरेलू व अंतरराष्ट्रीय पार्सल बुकिंग, कैश आन डिलीवरी (सीओडी), डाक टिकट एवं स्टेशनरी बिक्री सहित कई सेवाएं संचालित होंगी। विभाग प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, एपीटी 2.0 मोबाइल ऐप, सेल्फ सर्विस पोर्टल, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन बिलिंग की सुविधा देगा।

    कारोबार के आधार पर 7 से 30 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा। तीन किलोग्राम तक के इनलैंड पार्सल पर 15 रुपये, अतिरिक्त प्रति किलोग्राम पांच रुपये तथा सीओडी संग्रह पर 10 रुपये प्रति पार्सल का भुगतान होगा।

    फ्रेंचाइजी संचालक को लिंक डाकघर से पार्सल लेकर उसी दिन वितरण करना होगा और डिलीवरी का रियल टाइम अपडेट देना होगा। इसके लिए कम से कम 50 वर्ग फुट का परिसर, 4जी/ 5जी स्मार्टफोन, इंटरनेट कनेक्शन और स्वयं का वाहन आवश्यक रहेगा।

    यह भी पढ़ें- सेना भर्ती रैली की तैयारी पूरी: 2 से 15 सितंबर तक भिवानी में दौड़ेंगे अभ्यर्थी, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स? 

    यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: सोलर पैनल पर पाएं ₹1.10 लाख तक सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी राहत