Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     रेवाड़ी वालों के लिए जरूरी खबर, अस्थायी रूप से शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:19 PM (IST)

    रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय को अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। पुराने अस्पताल भवन को तोड़कर नया बहुमंजिला भवन बनाने और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सिविल सर्जन कार्यालय अस्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित होगा।

    2. पुराने नागरिक अस्पताल भवन का पुनर्निर्माण प्रस्तावित है।

    3. नए स्थान पर पर्याप्त जगह और पार्किंग की तलाश।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में चल रहा सिविल सर्जन कार्यालय अस्थायी रूप से शिफ्ट होगा। इसके लिए शहर में जगह तलाश की जा रही है। वर्तमान परिसर में चल रहा सिविल सर्जन कार्यालय नागरिक अस्पताल क्षेत्र में है। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर अलग अलग ब्लाक में नए सिरे से निर्माण किया जाना है।

    इसके लिए नक्शा फाइनल होने के अंतिम चरण में है। बहुमंजिला भवन बनने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय वापस यहीं संचालित होगा। ऐसे में पुराने जर्जर भवन को तोड़ने से पहले यहां चल रहे कार्यालयों को अन्यत्र शिफ्ट करना अनिवार्य है। शहर में ऐसी जगह तलाश की जा रही है जहां अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठने और आमजन को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

    सिविल सर्जन कार्यालय का भवन भी है जर्जर

    सिविल सर्जन कार्यालय का भवन भी करीब 40 साल पुराना है। ऐसे में यह भवन भी नए सिरे से बनाने की योजना है। जब तक यहां से कार्यालय अन्यत्र संचालित नहीं किया जाता तब तक तोड़फोड़ करना संभव नहीं है।
    कम से कम दो मंजिला भवन की आवश्यकता

    अभी सिविल सर्जन कार्यालय से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी कुछ सिविल सर्जन कार्यालय में को कुछ ट्रामा सेंटर में बैठकर काम कर रहे हैं। अब जब दूसरी जगह जाएंगे तो सभी एक ही परिसर में बैठने का प्रबंध होना चाहिए। इसके लिए कम से कम दो मंजिला भवन और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा के हिसाब से जगह की तलाश कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी SDM सुरेश कुमार का तबादला, धरना समाप्त करने को लेकर वकीलों की आज होगी बैठक

    यह भी पढ़ें- बहरोड़ तक जाएगी नमो भारत ट्रेन, बावल से आगे बनेंगे 4 नए स्टेशन; सिर्फ 24 मिनट में पूरा होगा सफर

    सिविल सर्जन के साथ उपसिविल सर्जन सहित अन्य स्टाफ मिलाकर 25 से 30 लोगों के बैठने और वाहन पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए। इसका किराए का आकलन लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्धारित किया जाएगा।

     

     

    नागरिक अस्पताल के नए भवन निर्माण को लेकर नक्शा फाइनल होने वाला है। इसके मद्देनजर सिविल सर्जन कार्यालय के भवन को जल्द खाली करके अस्थायी रूप से अन्यत्र शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए ऐसी जगह या भवन की तलाश कर रहे हैं जहां आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए कम से कम 500 गज या इससे अधिक एरिया के प्लाट पर बना हुआ होना चाहिए। वहीं पार्किंग के साथ चौड़ी सड़क के निकट कम से कम 40 से 45 मीटर से दूर नहीं होना चाहिए ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो और जाम की स्थिति नहीं बने।


    -

    -डॉ. दीपक वर्मा, उपसिविल सर्जन