Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोगामेड़ी मेला जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेवाड़ी के रास्ते चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:45 AM (GMT+05:30)

    रेवाड़ी से गोगामेड़ी मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रेलवे ने सात विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 28 अगस्त से 26 सितंबर तक विभिन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रेवाड़ी से गोगामेड़ी मेले के लिए विशेष ट्रेनें शुरू।

    2. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सात अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी।

    3. उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री भार को देखते हुए व्यवस्था की।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। हनुमानगढ़ में लगने वाले गोगामेड़ी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से रेवाड़ी के रास्ते स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस मेले में रेवाड़ी के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और राजस्थान से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु आवागमन करते हैं। मेला में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 04791, रेवाड़ी- गोगामेड़ी मेला स्पेशल 31 अगस्त से नौ सितंबर तक एवं 18 से 21 सितंबर तक रेवाड़ी से सुबह सवा छह बजे रवाना होकर सवा 10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी।

    इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04792, गोगामेड़ी- रेवाड़ी मेला स्पेशल उपरोक्त तारीखों के दौरान गोगामेड़ी से सुबह पौने 11 बजे रवाना होकर शाम चार बजकर 50 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में महेंद्रगढ़, लोहारू व सादुलपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।

    रूट और शेड्यूल

    ट्रेन नंबर 04795, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 30 अगस्त से नौ सितंबर तक एवं 18 से 20 सितंबर तक रेवाड़ी से शाम छह बजकर 10 मिनट पर चलकर रात 11 बजकर 10 मिनट पर गोगामेड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04796, गोगामेड़ी- रेवाड़ी मेला स्पेशल 30 अगस्त से नौ सितंबर तक एवं 18 से 20 सितंबर तक गोगामेड़ी से रात 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर सुबह सवा पांच बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    ट्रेन नंबर 04707, सादुलपुर-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 28 अगस्त से 26 सितंबर तक सादुलपुर से रात 11 बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर दोपहर बाद एक बजकर 20 मिनट पर गोगामेड़ी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 54315, रेवाड़ी- हिसार ट्रेन 28 अगस्त से 26 सितंबर तक सादुलपुर- हिसार के बीच रद रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 54316, हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 28 अगस्त से 26 सितंबर तक हिसार-सादुलपुर के बीच रद रहेगी।

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नारनौल और महेंद्रगढ़ रूट की ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

    यह भी पढ़ें- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 13 अक्टूबर तक नहीं रुकेंगी 15 से ज्यादा ट्रेनें, सफर पर निकलने से पहले देखें लिस्ट