Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में नौतपा के चौथे दिन ओलावृष्टि और बारिश से मिली गर्मी से राहत, लोगों ने ली राहत की सांस

    Updated: Thu, 28 May 2026 05:46 PM (IST)

    नौतपा के चौथे दिन रेवाड़ी में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिराव ...और पढ़ें

    बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी।

    बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी।

    HighLights

    1. नौतपा के चौथे दिन रेवाड़ी में हुई ओलावृष्टि और बारिश।

    2. भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत, तापमान गिरा।

    3. मौसम सुहावना हुआ, हालांकि जलभराव और बिजली प्रभावित हुई।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नौतपा के चौथे दिन झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार शाम उस वक्त राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी।

    दोपहर तक तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। रेवाड़ी, बावल, कुंड व खोल क्षेत्र में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई।

    ola3

    बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। हालांकि, अचानक बदले मौसम के कारण जगह-जगह जलभराव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम में बदलाव बना रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलती रहेगी।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत, सेक्टरों में बदला सप्लाई का शेड्यूल; क्या है नई टाइमिंग?

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में खुलेंगे 33 स्पेशल सेंटर, अब 9 महीने चलेगा आउट ऑफ स्कूल बच्चों का ब्रिज कोर्स

    यह भी पढ़ें- एक बार फिर रेवाड़ी शहर ‘टापू’ बनने को तैयार, प्री-मासनून की आहट के बाद गंदगी से अटे पड़े नाले

    खबरें और भी