Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में कुंडली नपा सचिव पवित्र गुलिया का तबादला, नूंह के सेक्रेटरी मोहित हुड्डा को सौंपा गया कार्यभार

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:26 AM (GMT+05:30)

    कुंडली नगर पालिका के सचिव पवित्र गुलिया का बेरी तबादला कर दिया गया है, जिसके बाद नूंह नगर पालिका के सेक्रेटरी मोहित हुड्डा को कुंडली का अतिरिक्त कार्य ...और पढ़ें

    कुंडली नपा सेक्रेटरी का तबादला। फोटो: सांकेतिक

    कुंडली नपा सेक्रेटरी का तबादला। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. कुंडली नपा सचिव पवित्र गुलिया का बेरी तबादला

    2. नूंह नपा सेक्रेटरी मोहित हुड्डा को अतिरिक्त कार्यभार

    3. कुंडली नपा में 120 में से 63 पद खाली

    जागरण संवाददाता, राई। कुंडली नगर पालिका के सचिव का बेरी तबादला कर दिया गया है। अब यहां कार्यभार नूंह नगर पालिका के सेक्रेटरी को दिया गया है। कुंडली नगर पालिका में एमई के पद भी अतिरिक्त प्रभार के साथ सोनीपत नगर निगम के अधिकारी के हवाले है। यहां पर 120 में से 63 पद खाली हैं।

    कुंडली नगर पालिका के सचिव पवित्र गुलिया का 17 जुलाई को बेरी नगर पालिका में तबादला कर दिया गया। सोमवार को सेक्रेटरी पवित्र गुलिया को रिलीव कर दिया गया। साथ ही कुंडली नपा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार नूंह नपा के सेक्रेटरी मोहित हुड्डा को सौंपा गया है।

    नूंह नपा सेक्रेटरी को सौंपा गया काम 

    मोहित हुड्डा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद निगमायुक्त हर्षित कुमार से मुलाकात की। कुंडली नपा में पालिका इंजीनियर का पद भी खाली है। पालिका का प्रशासन चलाने के लिए लगभग 120 पद स्वीकृत हैं।

    इनमें सेक्रेटरी, पालिका इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों के अलावा न तो भवन निर्माण विभाग में कोई निरीक्षक तैनात है और न ही सफाई विभाग में। दोनों की विभागों में दरोगाओं के भी पद खाली हैं।

    स्थायी सफाई कर्मियों के लिए स्वीकृत सभी 63 पद भी खाली हैं। इसके अलावा अन्य विभागों में पद खाली पड़े हैं। कुल मिलाकर नगर पालिका कुल 13-14 स्थायी कर्मियों के सहारे से चल रही है।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत के गोहाना में भूमिगत केबल से जुड़ेगा 132 केवी बिजलीघर, भंडेरी से मिलेगी वैकल्पिक सप्लाई

    यह भी पढ़ें- यौन शोषण शिकायतों की कमेटी का सदस्य ही निकला दोषी, सोनीपत खेल यूनिवर्सिटी में महिला अधिकारी से अश्लीलता का मामला

    खबरें और भी