राई: गढ़ शहजानपुर में 1.5 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास, गलियां-सड़कें होंगी चकाचक
राई के वार्ड-6 स्थित गढ़ शहजानपुर में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से गलियों और सड़कों के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। ...और पढ़ें

सोनीपत में मेयर ने किया शिलान्यास।
HighLights
गढ़ शहजानपुर में डेढ़ करोड़ के विकास कार्य शुरू।
विधायक कृष्णा गहलावत, मेयर राजीव जैन ने किया शिलान्यास।
वार्ड-6 में बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
संवाद सहयोगी, राई। नगर निगम के वार्ड-छह स्थित गढ़ शहजानपुर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से गलियों एवं सड़कों के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
राई की विधायक कृष्णा गहलावत, मेयर राजीव जैन, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप नांगल का वार्ड पार्षद निशा व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों और गांवों में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वार्ड-6 में मिलेगी बेहतर सुविधा
वार्ड-6 में गलियों और सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। विकास कार्य पूरी गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरे कराए जाएंगे। क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें।
वार्ड पार्षद निशा ने विधायक कृष्णा गहलावत एवं मेयर राजीव जैन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीण, भाजपा पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- पीएम-अजय योजना: कम ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक का लोन, ऐसे शुरू करें अपना काम; नियम और पात्रता एक क्लिक में
यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ेंगे सोनीपत के स्कूल, पोर्टल के जरिए मांगा जा रहा टेक्निकल सर्वे डेटा