Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में कांवड़ यात्रा के लिए रोडवेज तैयार, श्रद्धालु बढ़ते ही हरिद्वार रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:14 AM (IST)

    सोनीपत रोडवेज डिपो ने सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर हरिद्व ...और पढ़ें

    सोनीपत बस अड्डा में खड़ी बसें। जागरण

    सोनीपत बस अड्डा में खड़ी बसें। जागरण

    HighLights

    1. सोनीपत रोडवेज ने सावन-कांवड़ यात्रा के लिए की विशेष तैयारी।

    2. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर हरिद्वार रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें।

    3. सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए रूट डायवर्जन पर किराया बदलेगा।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोनीपत रोडवेज डिपो ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    डिपो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    सोनीपत से हरिद्वार रूट पर नियमित रूप से तीन बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें दो साधारण बसें और एक वातानुकूलित (एसी) बस शामिल हैं। सामान्य दिनों में इन बसों से यात्रियों की आवाजाही सुचारु रहती है, लेकिन सावन और विशेष रूप से कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।

    इसी को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसी अनुपात में हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

    🚌 हरिद्वार बस समय-सारिणी 

    📍 सोनीपत से हरिद्वार

    • सुबह 05:00 बजे AC Bus
    • सुबह 10:20 बजे
    • दोपहर 12:00 बजे

    📍 हरिद्वार से सोनीपत

    • सुबह 08:20 बजे
    • सुबह 09:00 बजे
    • सुबह 11:20 बजे AC Bus

    रूट के अनुसार तय होगा किराया

    कांवड़ मेले के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया जाता है। ऐसे में बसों को निर्धारित मार्ग के बजाय लंबे वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ सकता है।

    बदले हुए रूट और वास्तविक तय की गई दूरी के आधार पर ही बस का अंतिम किराया निर्धारित किया जाएगा। यदि किलोमीटर बढ़ते हैं तो किराये में भी नियमानुसार वृद्धि की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- रोडवेज की जनरथ एसी बस का फटा टायर, बाल-बाल बचे यात्री; दिनभर दूसरे टायर का इंतजार

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज एसी बस बुकिंग में ऑनलाइन गड़बड़ी: जयपुर की बुकिंग, स्टेशन से भर रहे दिल्ली की सवारी





    कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की संख्या के अनुसार हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यदि प्रशासन की ओर से रूट में बदलाव किया जाता है और दूरी बढ़ती है, तो उसी के अनुसार किराया निर्धारित होगा। हमारा प्रयास श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

    -

    विकास, डीआइ, सोनीपत रोडवेज डिपो

    खबरें और भी