सोनीपत ऑनर किलिंग: युवती का आज होगा पोस्टमॉर्टम, आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
गोहाना की देवीपुरा कॉलोनी में झूठी शान की खातिर पिता ने 23 वर्षीय बेटी चीनू की हत्या कर दी। चीनू अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार ...और पढ़ें

देवीपुरा कॉलोनी में अनिल के घर के बाहर पसरा सन्नाटा। जागरण
HighLights
पिता ने झूठी शान की खातिर बेटी की हत्या की।
23 वर्षीय चीनू अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी।
आज शव का पोस्टमॉर्टम, आरोपी पिता कोर्ट में पेश।
जागरण संवाददाता, गोहाना। शहर की देवीपुरा कॉलोनी में झूठी शान की खातिर बेटी की हत्या के मामले में आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। युवती का शव भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शवगृह में रखा गया है।
पुलिस आरोपित पिता अनिल को अदालत में पेश भी करेगी। वारदात को लेकर चर्चाएं हैं कि झगड़े की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता ने गेट बंद करके अंदर बेटी की हत्या कर दी थी।
क्या है पूरा मामला?
रविवार को हुई वारदात में 23 वर्ष की चीनू अपने ही पिता के हाथों मारी गई। वह एक निजी कॉलेज में एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार उसकी शादी अपनी पसंद से करना चाहता था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव बना हुआ था।
घटना से पहले भी घर में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर चीनू ने पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची। उस समय परिवार ने मामले को घरेलू बताते हुए किसी बड़े विवाद से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि उस दौरान पुलिस टीम घर के बाहर मौजूद थी लेकिन कुछ देर बाद फिर झगड़ा शुरू हो गया।
पिता ने चाकू से काटा बेटी का गला
इसी बीच आरोपित पिता अनिल ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बेटी पर चाकू से वार करने शुरू किए। जब वह गेट खोलने के लिए भागी तो पिता ने गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो आंगन में गेट के पास चीनू का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था।
खबरें और भी
पुलिस अभी इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। रविवार सुबह वारदात होने के बाद देर शाम तक चीनू के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रखवाया गया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपित पिता को पुलिस अदालत में पेश करके उसे रिमांड पर ले सकती है।