सोनीपत में झूठी शान की खातिर पिता ने बेटी को मार डाला, नर्सिंग का कोर्स कर रही थी चीनू
गोहाना, सोनीपत में एक पिता ने अपनी 23 वर्षीय बेटी चीनू की झूठी शान के लिए हत्या कर दी। चीनू अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार को य ...और पढ़ें
-1775980467700_m.webp)
सोनीपत में पिता ने बेटी की हत्या कर दी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। शहर के देवीपुरा में रविवार को एक बेटी झूठी शान की भेंट चढ़ गई। अपनी पसंद के युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी 23 वर्ष की युवती की उसके पिता ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पिता ने बेटी के शरीर पर चाकू से कमर से अन्य हिस्सों पर वार किए।
वारदात के बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्टर पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। सुबह से ही पिता से विवाद के चलते युवती ने दुर्गा शक्ति की टीम को फोन कर घर बुला लिया था।
पुलिस अधिकारियों ने साधी चुप्पी
दुर्गा शक्ति की टीम ने घरेलू कलह मानकर दोनों आधा घंटा समझाया और घर से चली गई। पुलिस के जाते ही आरोपित पिता ने बेटी की हत्या कर दी। अगर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया होता तो आज बेटी जिंदा होती। पुलिस अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध ली है।
23 वर्षीय चीनू शहर के एक निजी कालेज में एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। चीनू अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। परिवार चाहता था कि चीनू उनकी पसंद के लड़के से शादी करे। इसी बात को परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था।
खबरें और भी
रविवार सुबह चीनू की मां पड़ोस में गई थी। घर पर पिता अनिल, चीनू का एक भाई और चीनू थे। पिता से विवाद के बाद जब चीनू को खतरा महसूस हुआ तो चीनू ने फोन कर दुर्गा शक्ति की पुलिस टीम को बुला लिया।
टीम में शामिल दो महिला पुलिस कर्मियों ने पिता व बेटी को आधा घंटा समझाया और इसके बाद घर से चली गईं। सुबह करीब सवा 11 बजे पिता अनिल ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और रसोई में रखे चाकू से बेटी की कमर व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। बाद में गला काटकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
भाई ने भी नहीं बचाई जान
सूत्रों ने बताया कि भाई ने भी उसकी जान नहीं बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो घर के आंगन में गेट के पास चीनू का शव खून से लथपथ पड़ा था। पूरे घर में खून फैला हुआ था।
डीसीपी जितेंद्र गहलावत, शहर थाना और देवीपुरा पुलिस चौकी से पुलिस की टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया और अनिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। फारेसिंक जांच टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अनिल ट्रांसपोर्ट का काम करता था, जिसमें उसका एक बेटा भी मदद करता है।
पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल
चीनू की हत्या में पुलिस की कार्यशैली सवालों के कटघरे में है। पुलिस अगर पिता को गिरफ्तार कर लेती तो युवती की हत्या को टाला जा सकता था। वहीं पुलिस अब भी जांच जारी होने का बहाना कर मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है।
झूठी शान की खातिर पिता ने बेटी को मार डाला, नर्सिंग का कोर्स कर रही थी चीनू#Murder #Sonipatmurder pic.twitter.com/PTpLBdJfQu
— Kapil Kumar (@KapilKumar77025) April 12, 2026
प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती की पिता ने हत्या की है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में परिवार के अन्य लोग शामिल हैं या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
जितेंद्र गहलावत, डीसीपी गोहाना