सोनीपत में 250 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर तीन दिन से चढ़ा है ग्रामीण, कमरा तोड़े जाने से भड़का; CM ने बुलाया
सोनीपत के राई में एचएसवीपी की जमीन पर बने स्कूल का कमरा तोड़े जाने के विरोध में सुनील आंतिल 250 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर 50 घंटे से अधिक समय से चढ़ा है ...और पढ़ें

सुनील 50 घंटे से 250 फुट ऊंचे टावर पर बैठा है। तीन दिन से बिना कुछ खाए उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, राई (सोनीपत)। एचएसवीपी की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए स्कूल के एक कमरे को तोड़े जाने के खिलाफ मोबाइल टावर पर चढ़े ग्रामीण सुनील आंतिल को उतारने में तीसरे दिन भी प्रशासन नाकाम रहा। सुनील का घर पर इसी जमीन पर बना है। सुनील 50 घंटे से 250 फुट ऊंचे टावर पर बैठा है। तीन दिन से बिना कुछ खाए उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई है।
ग्रामीण नीचे नहीं उतरा
गुरुवार को धरनास्थल पर समर्थन देने के लिए पतला और सेवली से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष पहुंचे। उधर सोनीपत एसडीएम और राई के नायब तहसीलदार गांव पहुंचे और किसान को मनाने के प्रयास किए, लेकिन ग्रामीण नीचे नहीं उतरा। इस मामले को सुलझाने के लिए बनी कमेटी के सदस्यों ने दोपहर बाद राई रेस्ट हाउस में एसडीएम व नायब तहसीलदार के साथ बैठक की। बैठक में सुनील, उसके भाई कृष्ण समेत छह लोगों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जाएगा।
ऊपर से कूदकर जान देने की धमकी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन पर बने अवैध कब्जे को गिराने के लिए मंगलवार को टीम पहुंची थी। बुलडोजर ने ग्रामीण सुनील के स्कूल के एक कमरे को ढहा दिया। इसके विरोध में सुनील पास में लगे 250 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घर व स्कूल तोड़ने पर ऊपर से कूदकर जान देने की धमकी दी। शुक्रवार को तीसरे दिन राई के नायब तहसीलदार अभिनव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर आश्वासन दिया। इसके बाद सोनीपत के एसडीएम सुभाष चंद्र भी पहुंचे।
सीएम ने वार्ता के लिए चंडीगढ़ बुलाया
बाद में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को राई रेस्ट हाउस में बैठक के लिए बुलाया गया। प्रतिनिधिमंडल मेंं शामिल रामबीर पंडित ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी सीएम से मुलाकात करवाने की बात कही है। अधिकारी चाहते हैं कि सुनील को टावर से उतारकर उसे भी सीएम से मुलाकात करवाने के लिए ले जाया जाए। शुक्रवार को सीएम ने वार्ता के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।
खबरें और भी
'लिखित आश्वासन बिना नहीं उतरूंगा'
उधर, सुनील ने लिखित आश्वासन के बिना टावर ने नहीं उतरने की बात कही। वीरवार को किसानों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता अशोक गौतम, इनेलो के जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत और जजपा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जिलाध्यक्ष अशोक सरोहा व भाजपा के कई नेता भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें- प्रदूषण से जूझते फरीदाबाद को राहत, 5 वर्षों में AQI में 28% सुधार; औसत AQI 189 से घटकर 137 पर
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर हाई कोर्ट का सख्त आदेश, जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी जांच
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में रसोई गैस संकट गहराया: उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार