Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, रुपये पाने के लिए दस्तावेज का सत्यापन कराने का लास्ट चांस; यह है तरीका

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 05:03 PM (IST)

    सोनीपत में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर पेंशन दस्तावेजों की जांच जारी है। कई लाभार्थियों के अनुपस्थित रहने पर प्रशासन ने सत्यापन का एक और मौ ...और पढ़ें

    विभाग ने उन पेंशन लाभार्थियों की सूची तैयार की है, जिनका सत्यापन लंबित है।

    विभाग ने उन पेंशन लाभार्थियों की सूची तैयार की है, जिनका सत्यापन लंबित है। 

    HighLights

    1. पेंशन दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रशासन ने दिया अंतिम मौका।

    2. सत्यापन हेतु ब्लॉक और नगर निगम स्तर पर केंद्र स्थापित।

    3. पात्र लाभार्थी जल्द से जल्द अपने दस्तावेज सत्यापित कराएं।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशानुसार जिले में पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच का कार्य जारी है। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि कई पेंशन लाभार्थी अभी तक कमेटी के सम्मुख उपस्थित नहीं हुए हैं। ऐसे लाभार्थियों को भविष्य में होने वाली असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने एक और मौका देने का निर्णय लिया है।

    पेंशन की रकम लेने के लिए क्या करना होगा? 

    विभाग ने उन लाभार्थियों की सूची तैयार की है, जिनका सत्यापन लंबित है। यह सूची संबंधित सरपंच, वार्ड मेंबर और ग्राम सचिव को उपलब्ध करवा दी गई है। प्रशासन सरपंचों के माध्यम से लाभार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क भी साध रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे। पेंशन धारकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने ब्लाॅक और नगर निगम स्तर पर स्थान निर्धारित किए हैं, ताकि लाभार्थी वहां जाकर सत्यापन करवा सकें।

    समाज कल्याण विभाग से जारी कराएं पेंशन

    उपायुक्त ने आह्वान किया है कि जिन पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच अभी तक नहीं हुई है, वे तुरंत अपने निर्धारित केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए लाभार्थी सीधे जिला समाज कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

    यहां करवाएं सत्यापन

    क्षेत्र सत्यापन का स्थान
    सोनीपत नगर निगम क्षेत्र   अंत्योदय भवन, एडीसी कार्यालय
    सोनीपत ब्लाॅक  बीडीपीओ कार्यालय, सोनीपत
    मुडलाना ब्लाॅक  बीडीपीओ कार्यालय, मुडलाना
    कथूरा ब्लाॅक  बीडीपीओ कार्यालय, कथूरा
    गोहाना ब्लाॅक  बीडीपीओ कार्यालय, गोहाना
    गोहाना नगर परिषद  एमसी कार्यालय, गोहाना
    खरखौदा ब्लाॅक व नगर पालिका  एसडीएम कार्यालय, खरखौदा
    राई ब्लाॅक व कुंडली एमसी  बीडीपीओ कार्यालय, राई
    मुरथल ब्लाॅक  बीडीपीओ कार्यालय, मुरथल
    गन्नौर ब्लाॅक व नगर पालिका  बीडीपीओ कार्यालय, गन्नौर

    यह भी पढ़ें- सोनीपत के खरखौदा में मंडी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, ई-खरीद पोर्टल की खामियों पर उठाई आवाज

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में SIR: एसडीएम सुभाष चंद्र ने लोगों से BLO को समय पर सही जानकारी देने की अपील की

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में सीएम फ्लाइंग ने किराना दुकान पर की छापामार कार्रवाई, जब्त किए 20 घरेलू गैस सिलिंडर