Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरथल के रेस्टोरेंट में खाना देने में देरी पर चलाई गोली, CCTV फुटेज में दर्ज हुई वारदात; 9 मनबढ़ों पर FIR

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:37 AM (IST)

    सोनीपत के एक रेस्टोरेंट में पार्टी खत्म होने के बाद स्टाफ के साथ मारपीट की गई और गोली चलाई गई। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    खाना देने में हुई थोड़ी सी देरी के चलते कैफे में मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी। एआई इमेज

    खाना देने में हुई थोड़ी सी देरी के चलते कैफे में मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी। एआई इमेज

    HighLights

    1. पार्टी के बाद रेस्टोरेंट स्टाफ को बेरहमी से पीटा गया।

    2. हमलावरों ने गोली चलाई, जिसमें स्टाफ बाल-बाल बचा।

    3. नौ लोगों के खिलाफ मुरथल थाने में एफआईआर दर्ज।

    जागरण संवाददाता, राई (सोनीपत)। एक रेस्टोरेंट में आए व्यक्ति ने पार्टी समाप्त हो जाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर स्टाफ की पिटाई कर दी। बात बढ़ने पर हमलावरों ने गोली चलाकर धमकी दी। हमले की सूचना पर रेस्टोरेंट पहुंचे संचालक ने पुलिस को दी।

    इसके बाद दो घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया। हमलावरों के परिचित होने के चलते रेस्टोरेंट के तीन कर्मचारियों ने भी उन्हीं का साथ दिया। मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुरथल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

    पार्टी के लिए की गई थी बुकिंग

    मुरथल रोड जीवन विहार के रहने वाले अनिल आंतिल ने पुलिस में शिकायत देकर अपने कैफे रेस्टोरेंट स्टाफ पर हमला करने और गोली चलाने की नौ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि उसके परिचित मूलरूप से भटगांव हाल सेक्टर-23 के रहने वाले सुमित दहिया ने एक अगस्त के लिए रेस्टोरेंट हाॅल को पार्टी के लिए बुक करवाया।

    तीन कर्मचारी भी हमलावरों के साथ मिल गए

    रात के 12 बजे जब सभी लोग तथा लगभग सारा स्टाफ अपने घरों को चले गए तब वहां पर पार्टी का आयोजक अपने पांच साथियों के साथ छत पर जाकर पार्टी करने लगा। वहां से नीचे आने पर उन्होंने वेटरों से खाने की मांग की। खाना देने में थोड़ी देरी होने पर पार्टी आयोजक और उसके साथी भड़क गए और उन्होंने वेटरों के साथ मार-पिटाई शुरू कर दी। सुमित दहिया द्वारा रेस्टोरेंट में रखवाए गए तीन कर्मचारी भी हमलावरों के साथ मिल गए।

    चला दी गोली, मच गया हड़कंप

    बात बढ़ने पर सुमित के एक साथी ने गोली चला दी, जिसमें कर्मचारी बाल-बाल बचे। हमले में बुरी तरह घायल हुए वेटर महेश और राहुल ने मामले के बारे में रेस्टोरेंट संचालक को जानकारी दी।

    खबरें और भी

    वह तीन बजे वहां पहुंचा और मौके पर पड़े गोली के खोल को तलाश करवाकर उसे गोली चलाने वाले को दिया तथा सुमित और उसके साथियों को उनकी कार में बैठाकर रवाना करने के बाद घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

    पुलिस के अनुसार घायल वेटरों को लगी चोटों से संबंधित अस्पताल से एमएलआर प्राप्त की गई है। मामले में आरोपितों के खिलाफ जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत के गन्नौर बस अड्डे का बदलेगा पूरा लुक, 14.33 करोड़ से AC वेटिंग हॉल समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    यह भी पढ़ें- ज्वैलर्स की आंख में मिर्च झोंककर लूटने वाले चारों बदमाश गिरफ्तार, सोनीपत पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोचा