Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में सुबह घर से निकली महिला का तालाब में तैरता मिला शव, रातभर तलाशते रहे परिजन

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:31 PM (IST)

    सोनीपत के शाहपुरतुर्क गांव में तालाब किनारे कचरा डालने गई एक महिला का पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। ...और पढ़ें

    इसी तालाब में तैरता मिला महिला का शव। जागरण

    इसी तालाब में तैरता मिला महिला का शव। जागरण

    HighLights

    1. शाहपुरतुर्क गांव में महिला तालाब में डूबकर मरी।

    2. कचरा डालने गई सुमित्रा का पैर फिसल गया।

    3. ग्रामीणों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत के गांव शाहपुरतुर्क में तालाब किनारे कचरा डालने गई एक महिला का पैर फिसलने से तालाब में डूब कर मौत हो गई। महिला बुधवार की सुबह घर से निकली थी।

    स्वजन रात भर ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने पानी में शव तैरता देखा तो महिला के डूबकर मौत होने का पता चला।

    सीसीटीवी की जांच की तो महिला एक जगह कचरा लेकर तालाब की ओर जाती दिखाई दी है। ग्रामीणों ने नगर निगम पर तालाब की सफाई न कराने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    गांव शाहपुर तुर्क की सुमित्रा (35) खेती-बाड़ी और पशुपालन कर परिवार का सहयोग करती थी। बुधवार को सुमित्रा की भैंस ने बच्चे को जन्म दिया था। वह सुबह से उसकी देखभाल में लगी थी। स्वजन भी अपने कामों में लगे थे।

    रातभर नहीं चला पता, सुबह तालाब में तैरती दिखी लाश 

    स्वजन घर पर आए तो सुमित्रा नहीं मिली। आस-पड़ोस में उसके बारे में पता किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो स्वजन को चिंता हुई। जिसके बाद स्वजन उसे ढूंढते रहे। रातभर उसका पता नहीं चला।

    सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा। जिसके बाद स्वजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया। सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    महिला तालाब तक कैसे पहुंची। इसी जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो एक जगह महिला कचरा लेकर तालाब की ओर जाती दिखाई दी। संभावना जताई जा रही है कि सुमित्रा भैंस के बच्चे के जन्म के समय के अपशिष्ट को फेंकने के लिए तालाब की ओर गई थी।

    खबरें और भी

    वहां संतुलन बिगड़ने की वजह से तालाब में गिर गई। तालाब की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। जिसकी वजह से उसमें कचरा जमा है, दलदल भी हो गई है। ऐसे में गिरने के बाद वह तालाब से बाहर नहीं निकल पाई।

    ग्रामीणों ने नगर निगम पर तालाब की सफाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- खरखौदा में दिनदहाड़े घर में सेंध, लाखों के जेवर और नकदी चोरी

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, एक सिपाही घायल; सरकारी वाहन का शीशा भी टूटा