Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गारंटियों का इंतजार कर रही है हिमाचल की जनता', BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल का Priyanka Gandhi पर निशाना

    By rohit nagpalEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 03:19 PM (IST)

    बीजेपी नेता कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर खूब बयानबाजी कर रहे हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी को दो महीने बाद हिमाचल की या ...और पढ़ें

    बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल का प्रियंका गांधी पर निशाना (फाइल फोटो)
    बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल का प्रियंका गांधी पर निशाना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रियंका गांधी पर बीजेपी के नेता लगातार निशाना साध रहे हैं।
    2. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने हिमाचल की जनता से झूठ बोला है।
    3. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता को गारंटियों का इंतजार है।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Rajeev Bindal On Priyanka Gandhi प्रियंका गांधी इन दिनों हिमाचल दौरे पर हैं। कांग्रेस लीडर सीएम सुक्खू के साथ राज्य के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं। उनके दौरे पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी प्रियंका गांधी पर हमलावर है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि 2022 के चुनाव में जब प्रियंका गांधी हिमाचल आई थीं तो उन्होंने हिमाचल की 22 लाख बहनों को 1500 प्रति माह देने की गारंटी दी थी।

    राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने बोला था कि 18 से 60 वर्ष की सभी बहनों को पहले कैबिनेट में यह तोहफा और सम्मान दिया जाएगा। बिंदल ने कहा कि ऐसा कुछ तो हुआ नहीं, बल्कि बहनों पर 13,500 का कर्ज चढ़ गया है। पहली कैबिनेट में तो आपने 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था, कई कैबिनेट हो चुकी है, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ।

    ये भी पढ़ें- शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

    'प्रियंका गांधी ने चुनाव के समय झूठ बोला'

    राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल के युवा और महिलाओं आपके उत्तर के इंतजार में बैठे हैं। आपने उस समय चुनाव को प्रभावित करने के लिए असत्य और झूठ बोला जो आज भी पूरा नहीं हो पाया। राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस की गारंटियों के पूरे होने का इंतजार कर रही है।

    सेब पर भी गरमाई सियासत

    बिंदल ने प्रियंका गांधी के सेब पर आयात शुल्क घटाने के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक बार फिर हिमाचल के बागवानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। एक तरफ प्रियंका गांधी ने कहा कि सेब के आयात शुल्क में 35 फीसद की कटौती हुई है तो वहीं नके राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह कह दिया कि आयात शुल्क को घटकर 15 फीसद कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस नेता PM को गाली दें औप हम चुप रहें ऐसा नहीं होगा', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला