Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    100 से ज्यादा मौतें, 172 सड़कें बंद और 835 करोड़ रुपये का नुकसान; हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:20 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही जारी है, जिसमें अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 834 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ...और पढ़ें

    हिमाचल में ब्यास नदी का बढ़ जलस्तर (एजेंसी)

    हिमाचल में ब्यास नदी का बढ़ जलस्तर (एजेंसी)

    HighLights

    1. चंबा में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

    2. मानसून में अब तक 100 से अधिक मौतें, 834 करोड़ का नुकसान

    3. 162 ग्रामीण सड़कें बंद, बिजली-पानी आपूर्ति भी प्रभावित

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

    वर्षा और भूस्खलन के कारण इस मानसून सीजन में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारी बारिश के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। भूस्खलन से रास्ते बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

    सड़कों के साथ बिजली-पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को वर्षा से जनजीवन प्रभावित रहा। मुख्य सड़कों पर वर्षा के कारण यातायात बाधित होता रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 162 सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

    WhatsApp Image 2026-08-08 at 08.11.14

    हिमाचल को 834 करोड़ का नुकसान

    प्रदेशभर में लगभग 105 ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को बिजली व पानी की आपूर्ति नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में अब तक 834 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।

    खबरें और भी

    मंडी जिले में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उरला में भूस्खलन से करीब साढ़े चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। गाद में फंसी एक कार व मालवाहक को एनएचएआइ की मशीनरी की मदद से निकाला गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं।

    himachal_weathers

    पहाड़ों से गिर रहा मलबा

    नारला-बिजणी निर्माणाधीन सुपर हाईवे पर कुन्नू के पास पहाड़ी दरकने से आधे घंटे तक आवाजाही बाधित रही। किन्नौर के निगुलसरी के समीप शिमला-रिकांगपिओ राजमार्ग भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से लगातार पत्थर व मलबा गिरने के कारण खोलने का काम शुरू नहीं हो

    इन जिलों में तेज बारिश

    शुक्रवार को ANI से बात करते हुए, शिमला मौसम केंद्र के डायरेक्टर शोभित कटियार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में मॉनसून काफी हद तक सामान्य रहा है और कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश हुई है।

    उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और बिलासपुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में आज इन 4 जिलों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में आज से 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा; नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी