Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल विधानसभा: दो दिन के अवकाश के बाद फिर गरमाएगा सदन, आपदा सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा; सत्र से पहले होगी बैठक

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 04:40 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा दो दिन के अवकाश के बाद फिर से शुरू होगी। सदन में आपदा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सत्र से पहले एक म ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही सोमवार से फिर शुरू होगी।

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही सोमवार से फिर शुरू होगी।

    HighLights

    1. विधानसभा का दो दिन बाद पुन: संचालन

    2. आपदा और अन्य मुद्दों पर चर्चा

    3. सत्र से पहले महत्वपूर्ण बैठक

    राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो दिनों के अवकाश के बाद कल सोमवार को फिर शुरू होगा। इस सत्र में प्रदेश के लोग चाहते हैं कि विपक्ष जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाए, ताकि लोगों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। 

    पहले दो दिन नियम-67 के तहत चर्चा के चलते प्रश्नकाल नहीं हुआ। तीसरा दिन मंत्री की टिप्पणी के बाद उपजे गतिरोध की भेंट ही चढ़ गया। 

    सोमवार की कार्य सूची में सड़क, स्वास्थ्य व पेयजल से जुड़े मुद्दों के सवाल लगे हुए हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों पर भी सदन में चर्चा होगी।

    गरमा सकता है आरएसएस पर टिप्पणी का मामला

    आरएसएस पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के मुद्दे को लेकर विपक्ष हमलावर है। सत्तापक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं मोर्चा संभाला और विपक्ष के हर मुद्दे का जवाब देते हुए उसे उसी की रणनीति के तहत घेरने में मुख्यमंत्री कामयाब रहे। सोमवार को भी यह मामला गरमा सकता है। 

    आपदा के मुद्दे पर होगी चर्चा

    सोमवार को प्राकृतिक आपदा के मुद्दे पर नियम 130 के तहत सदन में चर्चा होगी। भाजपा विधायक जेआर कटवाल और कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस पर चर्चा मांगी है। 

    कानून व्यवस्था व नशे पर चर्चा होगी

    इसके साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था व नशे के बढ़ते नेटवर्क के चलते बढ़ रहे आपराधिक मामलों के मुद्दे पर चर्चा होगी। भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने इस पर चर्चा मांगी है। 

    विशेषज्ञों के रिक्त पदों का मामला उठाएंगे बाली

    स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञों के खाली पदों को भरने के साथ न्यूनतम वेतन अधिनियम को लागू करने बारे भी चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक आरएस बाली ने इस पर चर्चा मांगी है।

    यह भी पढ़ें: 'हिमाचल में BJP को हराना कोई बड़ी बात नहीं', सुक्खू ने भरी हुंकार, बोले- मैं संगठन का कार्यकर्ता आता हूं विनय कुमार के अधीन 

    सत्र से पहले विधायक दल की बैठक होगी

    विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सोमवार सुबह कांग्रेस व भाजपा अपनी रणनीति तय करेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे। इस बैठक में तय रणनीति के मुताबिक जहां विपक्ष सरकार को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश करेगा, वहीं सत्तापक्ष भी विपक्ष के तरकश से निकलने वाले हर तीर को बेअसर करने की रणनीति के तहत मुद्दों का जवाब देगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने 8 दिन बाद संभाला पदभार, विनय कुमार ने मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं के लिए किया पहला आग्रह 

    खबरें और भी