Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'शिलाई पेड़ कटान में कांग्रेस नेता की भूमिका', जयराम की अगुवाई में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 19 Mar 2026 11:48 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा विधायकों ने शिलाई में अवैध पेड़ कटान को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि 25 पेड़ो ...और पढ़ें

    शिमला विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा विधायक। जागरण

    शिमला विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा विधायक। जागरण

    HighLights

    1. भाजपा विधायकों ने विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया।

    2. शिलाई में 25 की जगह 300 से अधिक पेड़ कटे।

    3. जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता की भूमिका पर सवाल उठाए।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन वीरवार को भी कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन के अंदर गए। विधानसभा परिसर के बाहर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश में माफिया राज चलाने का आरोप लगाया।

    भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में रोष जताया और सरकार पर वन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। 

    सैकड़ों पेड़ काट दिए

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में केवल 25 पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन मौके पर 300 से ज्यादा पेड़ों को काटकर जमींदोज कर दिया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि निजी भूमि पर इतनी बड़ी संख्या में पेड़ काटने की अनुमति कैसे दी गई।

    कांग्रेस नेता की भूमिका आ रही सामने

    जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एक कांग्रेस नेता की भूमिका सामने आ रही है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्ष ने इसे पर्यावरण और कानून व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर खतरा बताया है।

    यह भी पढ़ें: 'आपको भगवान शिव का श्राप लगेगा' विधानसभा में सुक्खू और जयराम में तीखी नोकझोंक, ...शांत होने पर CM पहुंचे मिलने 

    यह भी पढ़ें: विपक्ष का CM सुक्खू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस, सदन और सार्वजनिक मंच पर झूठ बोलने का आरोप

    खबरें और भी