यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Dengue News: राज्य में डेंगू के नए मामले आए सामने, 98 सैंपल में से 44 पाए गए पॉजीटिव
हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों में डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। इसमें 98 लोगों के डेंगू सैंपल के लिए गए जिनमें से 44 डेंगू संक्रमित पाए गए। तो वह ...और पढ़ें

HighLights
- 11 सितंबर को आइजीएमसी में एक स्क्रब टाइफस मरीज की मौज हुई
- डेंगू के 98 सैंपल लिए गए और 44 पॉजीटिव आए
- स्क्रब टाइफस के 85 सैंपल लिए गए और 30 पाजीटिव निकले
शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Dengue News हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों में डेंगू (Himachal Pradesh Dengue Cases) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 98 लोगों के डेंगू सैंपल लिए गए, जिनमें से 44 डेंगू (44 Positive Dengue Cases) संक्रमित पाए गए हैं। स्क्रब टायइफ के 85 सैंपल लिए गए, जिनमें से 30 संक्रमित निकले हैं।
राज्य के निचले क्षेत्रों से सामने आ रहे मामले
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के निचले क्षेत्रों में डेंगू और स्क्रब टाइफस के मामले लगातार आ रहे हैं और संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए रोजाना मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी की रिपोर्ट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि सिरमौर, सोलन, ऊना, मंडी, बिलासपु़र में दोनों तक के मामले अधिक आ रहे हैं। 11 सितंबर को आइजीएमसी में एक स्क्रब टाइफस मरीज की मौज हुई
जानें कितने मामले आए सामने
जिला- डेंगू के सैंपल, पॉजीटिव मामले, स्क्रब टाइफस के सैंपल, पॉजीटिव मामले
सोलन- 40, 13, 8, 2
ऊना- 8, 2, 12, 3
सिरमौर- 25, 25, 0, 0
शिमला- 0, 0, 35, 15
मंडी- 7, 1, 23, 8
बिलासपुर- 16, 3, 1, 0
कुल्लू- 0, 0, 4, 0
हिमाचल में आपदा से भी बढ़ रहे डेंगू के मामले
बता दें हाल ही में हिमाचल में आई बाढ़ से डेंगू के मरीज में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक करीब 8667.13 करोड़ पहुंच गया है और लगभग 398 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इसमें से 143 लोगों की माैत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है।