हिमाचल में पंचायत व नगर निकाय चुनाव 30 अप्रैल से पहले होंगे, 31 जनवरी के बाद कौन देखेगा पंचायतों में कामकाज?
Himachal Panchayat Chunav, हिमाचल प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव 30 अप्रैल से पहले होंगे। कैबिनेट ने इस पर अनौपचारिक चर्चा की, जिसमें म ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव होंगे। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव 30 अप्रैल से पहले होंगे।
31 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक नियुक्त होंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने समय पर चुनाव कराने की पुष्टि की।
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Panchayat Chunav, हिमाचल प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव को लेकर कैबिनेट ने निर्णय ले लिया है। 31 जनवरी को कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायतों का कामकाज सामान्य तौर पर चलता रहे, इसके लिए शीघ्र प्रशासक नियुक्त होंगे। मंत्रिमंडल बैठक में पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव करवाने को लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई।
उच्च न्यायालय द्वारा 30 अप्रैल से पहले चुनाव करवाने के आदेश पर सचिवालय के शिखर सम्मेलन में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी स्पष्ट किया कि चुनाव समय पर ही होंगे और सरकार इसकी तैयारियां करेगी।
28 तक जारी करना होगा आरक्षण रोस्टर
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 28 फरवरी से पहले आरक्षण रोस्टर जारी करने और मतदाता सूचियों का प्रकाशन करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट का आदेश है कि सरकार और निर्वाचन आयोग 30 अप्रैल से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाएं।
हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग ने कल 20 जनवरी को अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लेकर निर्णय संभव हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव की रूपरेखा तय करेगा निर्वाचन आयोग, कब आएगा आरक्षण रोस्टर? अधिकारियों के साथ अहम बैठक कल
31 जनवरी को पूरा हो रहा कार्यकाल
31 जनवरी को वर्तमान पंचायतीराज एवं स्थानीय निकायों के कार्यकाल की अवधि समाप्त हो रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर अनौपचारिक चर्चा के दौरान प्रशासक तैनात करने का निर्णय लिया है।
पंचायती राज मंत्री ने रखी बात
मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में जानकारी देते हुए संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव समय पर होंगे। इस संबंध में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को अवगत करवाया है।