शिमला नगर निगम कर्मचारी को तहबाजारी ने गले से पकड़ा, अवैध रूप से सामान बेच रहे लोगों को हटा रही थी टीम; खूब हंगामा
शिमला के लोअर बाजार में नगर निगम के कर्मचारियों और तहबाजारियों के बीच फिर हंगामा हुआ। अवैध रूप से सामान हटाते समय एक तहबाजारी ने निगम कर्मचारी का गला ...और पढ़ें

शिमला नगर निगम के कर्मचारी व तहबाजारियों के बीच हुआ हंगामा।
HighLights
लोअर बाजार में निगम कर्मचारी और तहबाजारी में झड़प।
अवैध सामान हटाते समय तहबाजारी ने निगम कर्मचारी का गला पकड़ा।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर 13 तहबाजारियों का सामान जब्त किया।
जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के लोअर बाजार में नगर निगम की संपदा शाखा के कर्मचारियों एवं तहबाजारियों के बीच फिर हंगामा हो गया। इस दौरान एक तहबाजारी ने निगम के एक कर्मचारी का गले से पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
दरअसल न्यायालय के आदेश अनुसार रविवार को नगर निगम शिमला के संपदा शाखा की टीम की ओर से बाजार का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान बाजार में अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों पर कार्रवाई की जाती है और तहबाजारियों का सामान भी जब्त किया जाता है।
इसी कड़ी में रविवार दोपहर को नगर निगम की संपदा शाखा की टीम लोआर बाजार में निरीक्षण कर रही थी। नगर निगम की टीम के आने की पहले से तहबाजारियों को भनक लग गई। इस दौरान कुछ तहबाजारियों ने अपना सामान समेटकर दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया।
निगम कर्मचारी के गले को पकड़ लिया
इस दौरान जब निगम की टीम तहबजारियों को सामान उठा रही थी, तो एक युवा तहबाजारी ने अपना सामान बचाने की कोशिश में अपना हाथ निगम कर्मचारी के गले को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों में जुबानी जंग भी छिड़ गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत करवाया। इस बारे में निगम कर्मचारी की ओर से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
13 तहबाजारियों का सामान जब्त किया
नगर निगम शिमला की संपदा शाखा की टीम ने रविवार को 13 तहबजारियों का सामान उठाया। तहबजारियों के अलावा दुकानदारों का सामना भी जब्त किया गया जिन्होंने दुकान के बाहर हैंगिंग की हुई थी। बता दें कि शिमला के लोअर बाजार को निगम की वेंडिंग पालिसी के अनुसार नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया। यहां पर किसी भी तहबाजारी के बैठने की अनुमति नहीं है।