Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लाहुल हादसा: गाड़ी पर पहाड़ टूटने का लाइव वीडियो आया सामने, पलभर में दफन हो गई 13 जिंदगियां

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:40 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में हुए भीषण भूस्खलन का एक विचलित करने वाला लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें टाटा सूमो पर पहाड़ गिरने से 13 लोगों की मौत ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लाहुल-स्पीति में टाटा सूमो पर पहाड़ दरका, 13 की मौत।

    2. कढ़ू नाला में हुए हादसे का विचलित करने वाला वीडियो।

    3. मृतकों में पिता-पुत्र, पति-पत्नी भी शामिल, एक यात्री बचा।

    जागरण टीम, धर्मशला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे का एक लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो बेहद विचलित करने वाला है। धीरे-धीरे गाड़ियां आगे बढ़ रही थीं। पीछे मोड़ पर चल रही गाड़ी में बैठा शख्स वीडियो बना रहा था, जिसमें यह घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक सीधा गाड़ी पर गिर गया। वाहन में सवार लोगों को मानो पलक झपकने का भी मौका नहीं मिला। पलभर में ही सब मलबे में दफन हो गए। 

    13 लोगों ने गंवाए प्राण

    वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। लाहुल से पांगी जा रही टाटा सूमो पर पहाड़ दरकने से 13 लोगों की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई थी। 

    पांगी और उदयपुर के लोग थे सवार

    लाहुल स्पीति जिला के उदयपुर उपमंडल के कढ़ू नाला में यह दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे के शिकार लोग लाहुल-स्पीति जिले के उदयपुर और चंबा जिले के पांगी के रहने वाले थे। 

    पिता-पुत्र व पति-पत्नी की भी गई जान

    मरने वालों में पिता-पुत्र, पति-पत्नी व मां-बेटी भी शामिल थे। हादसे में एक यात्री बच गया, जो उस समय गाड़ी से उतरकर सड़क से पत्थर उठा रहा था। ये लोग टैक्सी में कुल्लू-मनाली से पांगी की ओर निकले थे। हादसे के बाद वाहन के पिछले हिस्से में आग लग गई। 

    यह भी पढ़ें: शिमला में आफत की बारिश: शहर में 12 पेड़ गिरे, तीन वाहन हुए क्षतिग्रस्त; भूस्खलन से सड़कें बाधित 

    यह भी पढ़ें: चंबा में सड़क से 150 मीटर नीचे साल नदी में जा गिरे बाइक सवार, तेज बहाव में एक युवक लापता; दूसरा रस्सी के सहारे बचाया

    खबरें और भी