Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में पिछली बार कब और कितने चरणों में हुआ चुनाव, क्या हैं यहां की सीटों का समीकरण

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 01:54 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 कल चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की घोषणा कर देगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस बार आयोग किन तारीखों को चुनाव के लिए चुनेगा। जहां ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में पिछली बार कब और कितने चरणों में हुआ चुनाव,
    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में पिछली बार कब और कितने चरणों में हुआ चुनाव,

    HighLights

    1. शनिवार को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा
    2. हिमाचल प्रदेश की चुनाव तारीखों का भी होगा एलान
    3. पिछली बार हिमाचल में 19 मई को वोटिंग हुई थी

    डिजिटल डेस्क, शिमला। (Lok Sabha Election) लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कल यानी शनिवार को चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी क्रम में आम चुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा। इसी कढ़ी में शिमला (Himachal Lok Sabha Election) की चार लोकसभा सीटों पर भी आयोग तारीखों की घोषणा करेगा। आइए, पिछले आम चुनाव में हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनाव की तारीखों के बारे में चर्चा करते हैं तथा जानते हैं कि साल 2019 में कितने चरणों में चुनाव हुए थे। 

    2019 में कब हुए हिमाचल में चुनाव

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh News) में लोकसभा की चारों सीटों के लिए वोटिंग 19 मई को हुई थी। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में आखिरी फेस में वोटिंग हुई थी। यही कारण है कि पार्टियों को चुनाव प्रचार-प्रसार का खासा वक्त मिल गया था। वहीं पिछली बार 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा की गई थी। वहीं देश में पिछली बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे। इस बार संभावना जताई जा रही है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं। 

    किसने जीता था चुनाव

    हिमाचल में चार संसदीय क्षेत्र हैं। इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसद हैं। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस का सांसद है। हिमाचल में कांगड़ा से किशन कपूर (भाजपा), मंडी से प्रतिभा सिंह (कांग्रेस), हमीरपुर से अनुराग सिंह ठाकुर (भाजपा), शिमला से सुरेश कुमार कश्यप (भाजपा) सांसद हैं।

    1.कांगड़ा- किशन कपूर (भाजपा)  

    2.मंडी- प्रतिभा सिंह (कांग्रेस) 

    3.हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर (भाजपा)

    4.शिमला- सुरेश कुमार कश्यप (भाजपा) 

    अबकी बार क्या है हिमाचल में पार्टियों का हाल

    हिमाचल में जब से राज्यसभा चुनाव हुआ था। तभी से वहां के हालात बदल गए हैं। विधायकों का हर्ष महाजन के समर्थन में वोट देना कहीं न कहीं इस ओर इशारा करता है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ सकती है। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतार दिए हैं। हिमाचल के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर तो शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

    खबरें और भी

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दोनों सीटों पर अपने पुराने चेहरों पर ही दोबारा दांव खेला है। वहीं कांग्रेस ने अभी हिमाचल में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। संभावना है कि पार्टी जल्द ही हिमाचल में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी। बता दें कि चुनाव की तारीखों की कल घोषणा हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें:

    Lok Sabha Election 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट में हिमाचल की तीन सीटों पर हो सकता है एलान, BJP इन नामों पर चलेगी दांव?

    BJP Second List: हिमाचल में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को दोबारा मिला टिकट