Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: कालाअंब की सरिया फैक्ट्री में तीन मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ लोहा, एक की मौके पर मौत, हादसे की वजह आई सामने

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 01:51 PM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब में एक सरिया फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ। पिघले लोहे की बाल्टी का गियर फिसलने से गर्म ...और पढ़ें

    जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित लोहे की फैक्ट्री में हुआ हादसा। जागरण
    जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित लोहे की फैक्ट्री में हुआ हादसा। जागरण

    जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक सरिया फैक्ट्री में एक वीरवार सुबह 9:35 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। त्रिलोकपुर रोड पर स्थित इस फैक्ट्री में पिघले हुए लोहे की बाल्टी का गियर स्लिप होने से, गर्म लोहा मजदूरों पर आ गिरा।

    इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज हरियाणा के नारायणगढ़ अस्पताल में चल रहा है। 

    मृतक मजदूर की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी 53 वर्षीय रामविलास साहनी पुत्र महेंद्र साहनी के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर 50 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र खीचढ़ूं राम चनौली उत्तर प्रदेश का निवासी है। 

    कालाअंब की सीमेंट फैक्ट्री में हादसे के बाद पड़ा पिघला हुआ लोहा। हादसे के मजदूर बाहर चले गए व प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जागरण

    हादसे का क्या रहा कारण 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा वीरवार सुबह मजदूर भट्ठी में कच्चे माल (रॉ मैटेरियल) को डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान, पिघले हुए लोहे से भरी ट्राली को ले जा रही क्रेन का एक गियर अचानक फिसल गया। गियर के स्लिप होते ही, ट्राली से गर्म लोहा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।

    एक और मजदूर की हालत गंभीर

    इस अचानक हुई दुर्घटना में एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक दूसरा मजदूर भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे मजदूर को कम चोटें लगी है। 

    पुलिस उद्योग में कर रही जांच

    घटना की सूचना मिलते ही, कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी कंवर कुलवंत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी। 

    खबरें और भी

    मजदूरों ने की नारेबाजी

    वहीं, इस हादसे के बाद फैक्ट्री के गेट के बाहर मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: बरोट में आधी रात भूस्खलन की चपेट में आया होटल, मंडी-पठानकोट हाईवे बहाल, बरतनी होगी सावधानी

    यह भी पढ़ें- Himachal: कोर्ट में पेशी के बाद कैदी को होटल में खाना खिलाने ले गई पुलिस और शातिर फरार, दुष्कर्म के 3 केस हैं दर्ज