हिमाचल के बद्दी में महिला की हत्या, पुलिस ने पति और दोस्त हिरासत में लिए; किराये के कमरे में सिर पर किया वार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में 35 वर्षीय महिला सुनीता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति सुरेंद्र बेदिया और उसके दोस्त को हिरा ...और पढ़ें

सोलन के बरोटीवाला में पत्नी की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस। जागरण
HighLights
बद्दी में 35 वर्षीय महिला सुनीता की हत्या।
पुलिस ने पति सुरेंद्र और उसके दोस्त को पकड़ा।
घरेलू विवाद के बाद सिर पर वार से मौत।
जागरण संवाददाता, सोलन। हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला में 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के आरोप में पति और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सुनीता पत्नी सुरिंद्र के रूप में हुई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपित 40 वर्षीय सुरिंद्र बेदिया पुत्र मणि बेदिया निवासी गांव रजरप्पा सांडी डाकघर सांडी जिला रामगढ़ झारखंड का निवासी है
कहासुनी के बाद सिर पर कर दिया वार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित ने कथित रूप से गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस व फोरेंसिक विशेषज्ञों ने की पड़ताल
घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी तथा फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बद्दी भेज दिया।
क्या कहते हैं एसपी बद्दी
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।