Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस: हिमाचल के एंट्री प्वाइंट परवाणू में लगा भारी ट्रैफिक जाम, हिल स्टेशन पहुंचने से पहले छूटे पर्यटकों के पसीने

    By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 25 Dec 2025 04:27 PM (IST)

    क्रिसमस के अवसर पर चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर परवाणू टोल प्लाजा के पास भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। शिमला, चायल और कसौली की ओर पर्यटकों की अधिक संख्या में आ ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के एंट्री प्वाइंट परवाणू टोल प्लाजा के पास लगा ट्रैफिक जाम। जागरण

    हिमाचल प्रदेश के एंट्री प्वाइंट परवाणू टोल प्लाजा के पास लगा ट्रैफिक जाम। जागरण

    HighLights

    1. क्रिसमस पर परवाणू टोल प्लाजा के समीप भारी ट्रैफिक

    2. शिमला, चायल और कसौली जाने वाले पर्यटकों की भीड़

    3. पुलिस और टोल प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती

    संवाद सहयोगी, परवाणू (सोलन)। चंडीगढ़–शिमला हाईवे पर परवाणू टोल प्लाजा के समीप वीरवार को क्रिसमस पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला। क्रिसमस के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला, चायल और कसौली की ओर रवाना हुए। इस कारण टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया।

    हिल स्टेशन पर पहुंचने से पहले पर्यटकों के ट्रैफिक जाम में खूब पसीने छूटे। पर्यटकों को काफी देर तक जाम में मशक्कत करनी पड़ी। 

    ट्रैफिक की स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा था। वहीं टोल प्रबंधन की ओर से भी अधिक संख्या में टोल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

    पांच एंट्री प्वाइंट में से एक से निकाले जा रहे हिमाचल के वाहन 

    टोल प्लाजा के पांच एंट्री प्वाइंट में से एक गेट से हिमाचल प्रदेश के वाहनों को निकाला जा रहा था, जबकि शेष चार गेटों से अन्य राज्यों के वाहनों को पास किया जा रहा था। इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल पार करने में वाहनों को करीब 20 मिनट का समय लग रहा था।

    टोल प्लाजा प्रबंधन की खास तैयारी

    परवाणू टोल प्लाजा से रोबिन संधू ने बताया कि क्रिसमस और आगामी नववर्ष के कारण बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। टोल एंट्री के अलावा सड़क पर अलग से पर्चियां काटी जा रही हैं, ताकि वाहनों को जल्द से जल्द टोल पार करवाया जा सके और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

     

    यह भी पढ़ें: New Year पर हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर, CM सुक्खू ने अपील के साथ कर दिया बड़ा एलान 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: न्यू ईयर पर कसौली में पर्यटकों के लिए खास फेस्टिव पैकेज, होटल में भी मिल रहा ऑफर

    खबरें और भी