Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही HRTC बस आधी रात को हो गई खराब, ठिठुरती रही सवारियां; चिंतपूर्णी तक लग गया जाम

    By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 05:30 PM (IST)

    ऊना के भरवाईं में चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की लग्जरी बस आधी रात को खराब हो गई, जिससे यात्रियों को ठंड में परेशानी हुई। प्रेशर पाइप फटने से ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस भरवाईं चौक के पास खराब हो गई। इस कारण लगा वाहनों का जाम। जागरण

    चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस भरवाईं चौक के पास खराब हो गई। इस कारण लगा वाहनों का जाम। जागरण

    HighLights

    1. आधी रात बस खराब, यात्री परेशान

    2. प्रेशर पाइप फटने से टायर जाम

    3. पुलिस ने ट्रैफिक को किया नियंत्रित

    संजीव ठाकुर, भरवाईं (ऊना)। चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की लग्जरी बस भरवाईं मुख्य चौक पर आधी रात 2:30 बजे खराब हो गई। ठिठुरती रात में बस में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस में सवार यात्रियों को अन्य बस में आगे का सफर तय करना पड़ा। इस दौरान लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया। चिंतपूर्णी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित किया। 

    प्रेशर पाइप फटने से जाम हो गए टायर

    भरवाईं बाजार में जैसे ही बस ने सवारी उतारने को ब्रेक लगाई, उसके बाद बस की प्रेशर पाइप फट गई। जिससे प्रेशर न बनने से बस एकदम बंद हो गई और उसके टायर जाम हो गए। बस के कंडक्टर ने इसकी सूचना अपने कार्यालय में और आरएम को दी।

    धर्मशाला से मंगवाया पार्ट

    वहीं रविवार दोपहर को मैकेनिक ने आकर बस के पार्ट को ठीक करना चाहा। परंतु उसका कुछ स्पेयर पार्ट सही न होने से दोबारा धर्मशाला से वह पार्ट मंगवाया गया। इस तरह से रविवार शाम को बस ठीक हुई।

    रविवार को श्रद्धालुओं की रही भीड़ 

    रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पूरा दिन शाम तक बीच-बीच में जाम की स्थिति बनती रही। हालांकि ट्रैफिक पुलिस अपनी क्षमता के अनुसार जाम को खुलवाती रही, जिसमें ट्रैफिक पुलिस की अच्छी खासी कसरत भी हुई। शाम पांच बजे बस ठीक हुई।

    खबरें और भी

    कुछ दिन पहले भी खराब हुई थी बस

    बताते चले कि भरवाईं में अवंतिका होटल के पास दो तीन दिन पहले भी एक एचआरटीसी की सरकारी बस खराब हुई थी। जो तीसरे दिन जाकर ठीक हुई थी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल स्कूल लेक्चरर संघ मुख्यमंत्री से उठाएगा लंबित मांगें, धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान मिलेगा प्रतिनिधिमंडल 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा: दो दिन के अवकाश के बाद फिर गरमाएगा सदन, आपदा सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा; सत्र से पहले होगी बैठक