Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर HRTC बस ने कोचिंग सेंटर की गाड़ी को मारी टक्कर, 18 छात्र थे सवार

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:39 AM (IST)

    ऊना में चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर एचआरटीसी बस ने एक निजी कोचिंग सेंटर के टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी, जिसमें 18 छात्र सवार थे। इस हादसे में एक छात्र ...और पढ़ें

    ऊना में एचआरटीसी बस और कोचिंग सेंटर की गाड़ी में हुई टक्कर। जागरण

    ऊना में एचआरटीसी बस और कोचिंग सेंटर की गाड़ी में हुई टक्कर। जागरण

    HighLights

    1. एचआरटीसी बस ने कोचिंग सेंटर के वाहन को टक्कर मारी।

    2. टेंपो ट्रैवलर में सवार 18 छात्रों में से एक गंभीर घायल।

    3. बहडाला के पास चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर हुआ यह हादसा।

    जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला जिले में चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर डिवाइडर यू टर्न क्रॉस कर रही निजी कोचिंग सेंटर के टेंपो ट्रेवलर को एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी। बहडाला स्थित एक निजी रिजॉर्ट के पास यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान ट्रैवलर में 18 छात्र सवार थे। हादसे में एक छात्रा को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य को मामूली चोटें हैं।

    बुधवार सुबह 10 बजे के करीब रक्कड़ स्थित एक निजी कोचिंग इंस्टिट्यूट की टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर यूटर्न को क्रॉस कर रही थी, इतने में ऊना से चंडीगढ़ की ओर जा रही एचआरटीसी बस ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी। 

    स्पीड अधिक होने से नियंत्रित नहीं हुई गाड़ी

    चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए बस को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पा सका और ट्रैवलर से टक्कर हो ही गई। इस टक्कर से ट्रैवलर में सवार बच्चे बुरी तरह से सहम गए।

    दोनों ड्राइवरों में गहमागहमी

    हादसे के बाद घटनास्थल पर अन्य वाहनों का लंबा जाम लग गया, इस बीच दोनों चालकों के बीच गहमागहमी भी हुई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस थाना ऊना की टीम मौके पर पहुंची है, दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।


    यह भी पढ़ें: मंडी में 545 करोड़ से बन रहे हाईवे पर ट्रैफिक शुरू होने से पहले ही दरक गया डंगा, कोटरोपी में भूस्खलन

    यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्य चयन आयोग ने JE व शिक्षक सहित 4 भर्तियों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल किया जारी

    खबरें और भी