Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM के विरुद्ध टिप्पणी करने पर ऊना का यूट्यूबर गिरफ्तार, क्रशर को लेकर हुआ था विवाद

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:43 AM (GMT+05:30)

    यूट्यूबर रोहित कटवाल को हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में हरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय ने ती ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तारी।

    2. यूट्यूबर रोहित कटवाल को हरोली पुलिस ने पकड़ा।

    3. क्रशर विवाद के बाद की थी आपत्तिजनक टिप्पणी।

    जागरण टीम, टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर एवं इंटरनेट मीडिया ब्लागर रोहित कटवाल को हरोली पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

    लोगों की भावनाएं आहत होने की शिकायत

    इस मामले में संजू गुज्जर द्वारा थाना हरोली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई।

    क्रशर विवाद के बाद की थी टिप्पणी

    टाहलीवाल में गत दिवस क्रशर के रास्ते को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद यूट्यूबर ने इंटरनेट मीडिया पर डिप्टी सीएम और पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कथित पर डिप्टी सीएम की स्वर्गीय पत्नी पर भी टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    क्या कहती है पुलिस

    पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई सामग्री, संबंधित डिजिटल साक्ष्य तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा। जांच में अन्य कोई तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दियोटसिद्ध बस हादसा: तीन और श्रद्धालुओं की हालत गंभीर, PGI चंडीगढ़ व हमीरपुर किए रेफर; 2 की गई जान 

    यह भी पढ़ें: प्राइड आफ हिल्स योजना में हिमाचल को केंद्र से मिली 2395 करोड़ रुपये की पहली किश्त, कहां खर्च होगा बजट?