विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिकारा से लेकर राफ्टिंग तक... कश्मीर की वादियों में बेफिक्र दिखे सर्जियो गोर; Photos में देखें US राजदूत का खास दौरा

Published: Sat, 22 Aug 2026 09:03 PM (IST)

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तीन दिवसीय दौरे पर डल झील में शिकारा और जांस्कर-इंडस नदी ...और पढ़ें

Photos में देखें US राजदूत का खास दौरा। फोटो जागरण

Photos में देखें US राजदूत का खास दौरा। फोटो जागरण

HighLights

  1. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का जम्मू-कश्मीर, लद्दाख दौरा।

  2. डल झील में शिकारा, जांस्कर-इंडस में राफ्टिंग का आनंद लिया।

  3. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। अमेरिकी राजदूत तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरे से लौट आए। इस दौरान उन्होंने कई कूटनीतिक संदेश दिए। सर्जियो गोर अपने अनोखे अंदाज से बेहद चर्चा में रहे। डल झील में शिकार और जांस्कर-इंडस नदी में राफ्टिंग की।

इसके साथ ही उन्होंने दुनिया को 'ऑल इज नॉर्मल' का संदेश दिया। कश्मीर की खूबसूरती ने अमेरिकी राजदूत का दिल जीत लिया। इस दौरान उनकी कई फोटो ने लोगों का ध्यान खींचा।

राफ्टिंग कर खींचा लोगों का ध्यान

सर्जियो गोर गुरुवार को लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। लेह पहुंचने के बाद उन्होंने जांस्कर-इंडस नदी के संगम क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग का आनंद लिया। उन्होंने सोगती से कई किलोमीटर तक जांस्कर-इंडस नदी के कुछ हिस्से में राफ्टिंग कर लद्दाख में एडवेंचर स्पोर्ट की अपार संभावनाओं का अनुभव हासिल किया।

gor5

यह भी पढ़ें- अलगाववाद, पाकिस्तान व लद्दाख... US राजदूत सर्जियो गोर के कश्मीर दौरे के 5 बड़े कूटनीतिक संदेश, भारत के लिए क्यों रहा खास?

डल झील में शिकारा का आनंद

सर्जियो गोर बुधवार को कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया। बाद में उन्होंने लद्दाख की संस्कृति और परंपराओं का अनुभव करने के लिए लेह का दौरा किया।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 8.36.09 PM

प्रोटोकॉल तोड़ स्थानीय कारीगरों से की मुलाकात

अमेरिकी दूत ने निशात स्थित एक प्रतिष्ठित कश्मीरी कालीन शोरूम का दौरा किया। जिस शोरूम में गोर गए, वहां यात्रा तय नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की और उनकी कला को बेहद करीब से देखा।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 8.36.48 PM

लेह के विश्व प्रसिद्ध थिक्से मठ का दौरा

उन्होंने शुक्रवार को लेह के विश्व प्रसिद्ध व ऐतिहासिक थिक्से मठ का दौरा किया। लेह से लगभग 19 किलोमीटर दूर थिक्से की एक पहाड़ी पर स्थित यह मठ मध्य लद्दाख के सबसे बड़े और प्रमुख मठ परिसरों में से एक है।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 8.38.17 PM

थिक्से में अमरीकी राजदूत ने 1433 में स्थापित इस मठ में सदियों पुरानी मूर्तियां, स्तूप, स्क्राल पेंटिंग व भित्ति चित्र देखे। यहां पर 1980 के दशक में स्थापित मैत्रेय बुद्ध की 15 मीटर ऊंची प्रतिमा भी है।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 8.39.03 PM

यह भी पढ़ें- सर्जियो गोर का श्रीनगर दौरा: पाकिस्तान और अलगाववादियों को करारा जवाब, भारत के स्टैंड पर लगी अमेरिकी मुहर

द्विपक्षीय संबंधों को मजूबत करने पर चर्चा

सर्जियो गोर ने अमेरिका-भारत की बढ़ती साझेदारी को उजागर किया। श्रीनगर में राजदूत गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

gor3

पहली बार आए जम्मू-कश्मीर, यादगार रहा अनुभव

सर्जियो गोर ने कहा कि मैं पहली बार इस राज्य का दौरा कर रहा हूं। यहां के बैकवाटर में घूमना हमारे लिए बेहद यादगार अनुभव रहा। यह घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। मैं अन्य लोगों को भी यहां आने और घूमने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।

gor1

मुख्यमंत्री के साथ हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई और हमने कई ऐसे क्षेत्रों पर चर्चा की, जहां भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सहयोग से काम किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-08-22 at 8.37.36 PM

सर्जियो गोर का स्वागत करना अत्यंत सुखद

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिकी राजदूत का स्वागत करना अत्यंत सुखद रहा। हमने जम्मू-कश्मीर और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच विशेष रूप से पर्यटन, बागवानी और नई अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में, संबंधों को व्यापक और गहरा बनाने की संभावनाओं पर बहुत अच्छी बातचीत की।

gor2

मैं इस सहयोग को जारी रखने और अपनी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।

यह भी पढ़ें- डल झील में शिकारा का आनंद और हस्तकला की तारीफ... कश्मीर की सुंदरता के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत गोर; आज जाएंगे लद्दाख