Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू से श्रीनगर महज चार घंटे में... 30 अप्रैल से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 05:14 PM (IST)

    जम्मू-श्रीनगर के बीच 30 अप्रैल को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन होगा, जिससे यह दूरी मात्र चार घंटे में तय की जा सकेगी। ...और पढ़ें

    फोटो एआई द्वारा बनाई गई है।

    फोटो एआई द्वारा बनाई गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। 30 अप्रैल जम्मू कश्मीर के लिए एक एक ऐतिहासक दिन होगा। इस दिन श्रीनगर से जम्मू की दूरी केवल चार घंटे के फासले पर होगी और यह फासला आप एक आरामदेह व तमाम सुविधाओं से लैस वंदेभारत से तय कर सकेंगे। इस सेवा का ट्रायल रन कल यानी 30 अप्रैल को औपचारिक तौर पर आयोजित होगा।

    बता दें कि इससे पूर्व वंदेभारत रेल की सुविधा श्रीनगर से केवल कटड़ा (श्री माता वैष्णो देवी) तक ही उपलब्ध थी जबकि कटड़ा से यात्रियों को जम्मू पहुंचने के लिए अन्य वाहनों का प्रबंध करना पड़ता था। लेकिन अब इस सेवा से वह सीधे जम्मू से श्रीनगर तथा श्रीनगर से जम्मू की यात्रा कर सकेंगे।

    इतना ही नही शुरू होने वाली इस रेल सेवा का अधिक से अधिक यात्री लाभ उठा सके, इसके लिए इसमें और अधिक बोगियों की बढ़ोतरी की गई है। एक संबंधित अधिकारी ने कहा, श्रीनगर से कटड़ा के लिए उपलब्ध वंदेभारत रेल में केवल 8 बोगियां थी जिसमें 550 यात्री सफर कर सकते थे।

    1500 यात्री कर सकेंगे सफर

    लेकिन इस रेल में 20 -बोगियां उपलब्ध हैं और यात्रियों की क्षमता 1500 के लगभग है। उन्होंने कहा कि रेल तमाम आधुनिक सुविधाओं जिनमें सीसीटीवी केमरे, जीपीआरएस, फायर एक्सटिंगविशर,मोबाइल व लेपटाप चार्जिंग सिस्टम, आटोमेटिक डोर ओपनिंग क्लोजिंग सिस्टम, एसी, लग्जरी सीटें, विंडोपैंज की सुविधा शामिल हैं।

    खबरें और भी

    इसी बीच आज यानी मंगलवार जम्मू से ट्रायल रन के लिए श्रीनगर पहुंचने वाली वंदे भारत रेल के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 

    जम्मू-से श्रीनगर पहुंचने में लगते थे 13 घंटे

    सनद रहे कि घाटी में जम्मू से श्रीनगर तक रेल सेवा शुरू होने से पहले श्रीनगर से जम्मू पहुंचने में औसतन 12-13 घंटे लगा करते थे। इसमें मौसम का बड़ा हस्तक्षेप रहता था। मौसम साथ देता तो तड़के जम्मू के लिए यात्रा पर निकलने वाला यात्री शाम को अपने गंतव्य पर पहुंच जाता था।

    रास्ते में मौसम दगा दे जाता तो यात्री मार्ग के बीचोंबीच ही फंस जाता और कितना दिन उसे यूं ही मार्ग पर दर-ब-दर रहना पड़ता, यह उसकी  पर निर्भर होता था। लेकिन बाद में नाशरी सुरंग तथा अन्य बाइबासों ने इस सफर को थोड़ा आसान बना दिया और 12-13 घंटों के इस सफर को 7-7:30 घंटों तक सीमित कर दिया।

    वंदे भारत ट्रायल रन का शेयड्यूल

    • 10:30 AM- जम्मू तवी से रवाना होगी
    • 11:54 AM- माता वैष्णो देवी (कटड़ा) पहुंचेगी।
    • 11:59 AM- कटड़ा से रवाना होगी।
    • 2:25 PM- बीजबिहाड़ा (अनंतनाग) पहुंचेगी।
    • 2:35 PM- बीजबिहाड़ा से श्रीनगर के लिए रवाना होगी।
    • 3:05 PM- श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
    • यह स्टेशन गंतव्य होगा।

    इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

    • जम्मू-तवी 
    • उधमपुर
    • शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)
    • श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा)
    • बनिहाल
    • अनंतनाग
    • श्रीनगर

    यह भी पढ़ें- बर्फबारी में पर्यटकों की लाइफलाइन बनी कश्मीर की वंदे भारत एक्सप्रेस, क्या हैं खासियतें?