विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL: बोकारो स्टील प्लांट ने अगस्त में रचा नया इतिहास, एक दिन में 46 हीट्स ब्लो कर बनाया नया दैनिक रिकॉर्ड

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:24 AM (IST)

Bokaro Steel Plant के एसएमएस-टू और सीसीएस विभाग ने अगस्त माह में कई ऐतिहासिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाए, जिसमें कुल उत्पादन, ...और पढ़ें

बोकारो स्टील प्लांट का मुख्यद्वार। (फाइल फोटो)।

बोकारो स्टील प्लांट का मुख्यद्वार। (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. अगस्त में 3,34,310 टन का सर्वश्रेष्ठ कुल उत्पादन दर्ज किया।

  2. 14 अगस्त को 46 हीट्स ब्लो कर नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया।

  3. 14,800 से अधिक स्लैब्स का रिकॉर्ड प्रेषण किया गया।

जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के एसएमएस-टू एवं सीसीएस विभाग ने उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता एवं टीम भावना का परिचय देते हुए अगस्त माह में कई ऐतिहासिक उत्पादन रिकार्ड स्थापित किए हैं।

विभाग ने अगस्त माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल उत्पादन 3,34,310 टन दर्ज कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया, जिसने अगस्त 2018 में बनाए गए 3,04,251 टन के पूर्व रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इस पहल के दौरान शाप-फ्लोर स्तर पर परिचालन निरंतरता, तकनीकी अनुशासन, सुरक्षा और संसाधन अनुकूलन पर विशेष ध्यान दिया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के अंतर्गत 14 अगस्त को एक ही दिन में सर्वाधिक 46 हीट्स ब्लो करने का नया दैनिक रिकार्ड स्थापित किया गया, जिसने फरवरी 2025 के 45 हीट्स के पिछले रिकार्ड को पार किया।

इसके साथ ही, विभाग ने 285 टन का अब तक का उच्चतम मासिक औसत हीट वेट हासिल किया, जो जनवरी 2025 के 283.2 टन से अधिक है। लाजिस्टिक्स एवं डिस्पैच के क्षेत्र में भी विभाग ने नया मानदंड स्थापित करते हुए अगस्त माह के दौरान 14,800 से अधिक स्लैब्स का रिकार्ड प्रेषण (डिस्पैच) किया, जिसने मार्च 2026 के 14,622 स्लैब्स के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने 12 से 15 अगस्त 2026 के मध्य दो फ्लाइंग टंडिश के साथ 67 हीट्स का सबसे लंबा अनुक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इसके अलावा 29 हीट्स की उच्चतम टंडिश लाइफ प्राप्त कर रिफ्रैक्ट्री प्रबंधन में भी नई मिसाल कायम की।

शीर्ष प्रबंधन ने इस असाधारण सफलता पर एसएमएस-टू एवं सीसीएस की संपूर्ण टीम के समन्वित प्रयासों और कर्मठता की सराहना की है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता, प्रक्रिया दक्षता और उत्पादन क्षमता के निरंतर संवर्धन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

यह भी पढ़ें- SAIL ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड कैश कलेक्शन का कीर्तिमान, भिलाई शीर्ष पर

तकनीकी नवाचारों, बेहतर समन्वय तथा कर्मचारियों के समर्पण से प्राप्त ये नए कीर्तिमान संयंत्र की उत्पादकता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के साथ-साथ सेल के समग्र विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें- CISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हिमांशु पाण्डेय बने IG; विनिता ठाकुर को ADG North का अतिरिक्त प्रभार

यह भी पढ़ें- SAIL में GM से CGM पदोन्नति की नई योजना, 5 से 7 साल सेवा वाले अधिकारियों को मिलेगा लाभ