Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास: 20 अप्रैल से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम, ये हैं शुभ मुहूर्त

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 07:02 PM (GMT+05:30)

    14 अप्रैल को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 20 अप्रैल से शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्य फिर से शुरू होंगे। अप्रैल, मई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बोकारो। 14 अप्रैल को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद खरमास का समापन हो जाएगा। खरमास की अवधि समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर से शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

    14 मार्च से खरमास शुरू होने के बाद से मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से विराम लग गया था। ऐसे में विवाह, मुंडन, उपनयन आदि संस्कारों के मुहूर्त नहीं बन रहे थे। लेकिन, अब 14 अप्रैल की सुबह 11:45 बजे सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा।

    इसी के साथ खरमास का समापन हो जाएगा। हालांकि, वैवाहिक मुहूर्त 20 अप्रैल से शुरू होगा। अप्रैल और मई माह में विवाह के लिए आठ-आठ शुभ मुहूर्त हैं। 17 मई से 15 जून तक अधिकमास होने के कारण मांगलिक कार्य पर विराम रहेगा। उसके बाद 19 जून से फिर से वैवाहिक मुहूर्त शुरू होगा। जून में नौ और जुलाई माह में पांच शुभ मुहूर्त रहेंगे।

    बाजारों में बढ़ी रौनक, दुकानदारों को उम्मीद

    खरमास के दौरान बाजारों में अपेक्षाकृत सुस्ती देखी जा रही थी, लेकिन अब दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। कपड़ा, गहना, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

    व्यापारियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद से विवाह सीजन जोर पकड़ लेगा, जिससे कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं टेंट, बैंड बाजा, कैटरर, हलवाई और खाना बनाने वाले कारीगरों को कारोबार शुरू होने की उम्मीद प्रबल है।

    खबरें और भी

    14 अप्रैल को होगा सतुआनी पर्व

    इस बार 14 अप्रैल का दिन विशेष महत्व वाला है। इसी दिन खरमास समाप्त होने के साथ-साथ सतुआनी का पर्व भी मनाया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में सतुआनी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस दिन लोग सत्तू, गुड़ और आम के पत्तों से पूजा-अर्चना कर नए सत्र की शुरुआत करते हैं।

    यह भी पढ़ें- चतरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, बांटी गई 14 सिलाई मशीनें