Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, बांटी गई 14 सिलाई मशीनें

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:58 PM (IST)

    चतरा के कृषि विज्ञान केंद्र में एससी-एसपी कार्यक्रम के तहत दरियातू गांव की 14 ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इसका उद्देश्य महिलाओं को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, चतरा। कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में रविवार को एससी-एसपी कार्यक्रम के तहत दरियातू गांव की 14 ग्रामीण महिलाओं के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

    इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त करना है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. सुनीता कमल ने कहा कि सिलाई एक ऐसा कौशल है, जिससे महिलाएं घर बैठे रोजगार सृजित कर सकती हैं।

    उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने आसपास की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर समूह बनाएं और इस कार्य को आगे बढ़ाएं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

    उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस तरह की योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी स्थापित कर सकती हैं।

    इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रविंद्र मोहन मिश्र ने कहा कि केंद्र लगातार किसानों और ग्रामीणों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध करा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। कार्यक्रम में प्रक्षेत्र प्रबंधक शिवेन्द्र कुमार दुबे, उपेंद्र कुमार सिंह समेत सभी वैज्ञानिक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- चतरा में शिक्षा व्यवस्था चरमराई: 2 BEEO के भरोसे चल रहा 1569 स्कूल, पढ़ाई की गुणवत्ता पर पड़ रहा असर

    यह भी पढ़ें- 5 सालों से घर बैठे लेता रहा वेतन, झारखंड की लिट्टीपाड़ा स्कूल का टीचर 'अब्दुल हन्नान' बर्खास्त