Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छह महीने से नहीं मिला मानदेय, चतरा में काला बिल्ला लगाकर सड़क पर उतरे आत्मा कर्मियों, हड़ताल की दी चेतावनी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    छह माह से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज आत्मा कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से अविलंब लंबित मानदेय भुगतान की मा ...और पढ़ें

    काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।

    काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।

    HighLights

    1. आत्मा कर्मियों ने छह माह से मानदेय न मिलने पर विरोध किया।

    2. काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।

    संवाद सहयोगी, चतरा। छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज आत्मा कर्मियों ने सोमवार को सरकार की नीतियों के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। विरोध कार्यक्रम आत्मा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद के निर्णय के तहत आयोजित किया गया।

    कर्मियों ने विरोध दर्ज कराने के साथ अपने दैनिक कार्यों का भी संपादन किया। संघ के सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले छह माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आत्मा कर्मियों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है।

    उन्होंने कहा कि परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ क्षेत्र भ्रमण और विभागीय कार्यों का निर्वहन करना भी कठिन हो गया है। इसके बावजूद सभी आत्मा कर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ विभागीय योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर रहे हैं।

    उन्होंने सरकार से अविलंब लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो आत्मा कर्मी आंदोलन तेज करने और हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। कर्मियों ने चेतावनी दी कि मानदेय भुगतान में लगातार हो रही देरी से विभागीय कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मनरेगा की जगह वीबी जी रामजी योजना आज से लागू, चतरा में 318 योजनाएं लिस्टेड

    यह भी पढ़ें- चतरा के ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों का संकट गहराया, प्रतिनियोजन से कौरा-प्रतापपुर के 2600 छात्रों का भविष्य अधर में

    यह भी पढ़ें- 14 दिन से अटका मानदेय, कोडरमा में आउटसोर्सिंग कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, 17 जुलाई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी