Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JAC 10th Result 2026: मैट्रिक रिजल्ट में चतरा सबसे फिसड्डी, झारखंड में अंतिम स्थान; 91.20% छात्र पास

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 05:11 PM (GMT+05:30)

    झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा घोषित मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में चतरा जिला राज्य में सबसे निचले पायदान पर रहा, जहां 91.20% छात्र उत्तीर्ण ...और पढ़ें

    मैट्रिक रिजल्ट में चतरा सबसे फिसड्डी, झारखंड में अंतिम स्थान; 91.20% छात्र पास (AI Generated Image)

    मैट्रिक रिजल्ट में चतरा सबसे फिसड्डी, झारखंड में अंतिम स्थान; 91.20% छात्र पास (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, चतरा। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा घोषित मैट्रिक बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम में चतरा जिला राज्यभर में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। जिले में 91.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उतीर्ण हुए है।

    इस परिणाम ने न केवल शिक्षा विभाग बल्कि अभिभावकों और शिक्षाविदों की चिंता भी बढ़ा दी है। इस वर्ष चतरा जिले से कुल 17,614 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिनमें से 17,577 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 16,031 छात्र-छात्राएं सफल रहे।

    चतरा का राज्य में अंतिम स्थान

    कुल परिणाम संतोषजनक दिखने के बावजूद अन्य जिलों की तुलना में कम प्रतिशत ने चतरा को राज्य में अंतिम स्थान पर ला खड़ा किया है। इस परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन एक बार फिर छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 91.53 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का 90.84 प्रतिशत उतीर्ण हुए है।

    शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    वहीं, जिले में प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है, जबकि तृतीय श्रेणी में पास होने वालों की संख्या अधिक है। यह स्थिति गुणवत्ता आधारित शिक्षा पर सवाल खड़े करती है।

    परीक्षा परिणाम खराब आने के पीछे की वजह ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं की कमी, योग्य शिक्षकों का अभाव, नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होना तथा कमजोर मॉनिटरिंग व्यवस्था है।

    चूंकि यहां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व शिक्षकों के कई पद रिक्त है, जबकि कई विद्यालयों में संसाधनों की कमी और छात्रों की नियमित उपस्थिति भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

    अभिभावकों को कहना है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- JAC 10th Result Out 2026: 2% बढ़ा पाकुड़ का मैट्रिक रिजल्ट, झारखंड में तीसरा स्थान

    यह भी पढ़ें- JAC Matric Result 2026: गुमला और दुमका ने चौंकाया, 99.60% अंकों के साथ 4 स्टूडेंट्स बने स्टेट टॉपर

    यह भी पढ़ें- JAC 10th Result OUT 2026: झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, हजारीबाग और रांची के स्कूलों का दबदबा