सुल्तानगंज से आनेवाले कांवड़ियों की दूर होगी थकान, खिजुरिया से बीएन झा पथ तक मिलेगी 'इंद्र और वरुण वर्षा'
देवघर श्रावणी मेला: बाबा धाम में कांवरियों को राहत देने के लिए नगर निगम ने इंद्र वर्षा, वरुण वर्षा और कोल्ड वाटर फॉगिंग की व्यवस्था की है। यह सुविधा ख ...और पढ़ें

थके कांवड़ियों को देवघर में मिलेगी राहत इंद्र वर्षा और कोल्ड फॉगिंग से।
HighLights
कांवड़ियों को राहत देने के लिए विशेष व्यवस्था।
इंद्र वर्षा, वरुण वर्षा और कोल्ड वाटर फॉगिंग।
खिजुरिया गेट सहित प्रमुख स्थानों पर सुविधा।
जागरण संवाददाता, देवघर : सुल्तानगंज से कांवड़ लेकर बाबा भोले पर जलार्पण करने आने वाले कांवड़ियों की यात्रा कितनी कठिन होती है, यह तो आने वाले शिव भक्तों की चाल, चेहरे पर थकावट की झलक साफ बयान कर देती है। खासकर मौसम खुशनुमा नहीं हो तब, अब ऐसे में निगम क्षेत्र में प्रवेश करते ही कांवड़ियों को राहत दिलाएगी इंद्र वर्षा व वरुण वर्षा।
एक ओर इंद्र वर्षा जहां भक्तों के ऊपर पानी का फुहार बरसाएगी तो वरुण वर्षा उनके पैरों को राहत पहुंचाएगी। निगम प्रशासन की ओर से खिजुरिया गेट, शिवराम झा चौक और पंडित बीएन झा पथ पर इंद्र वर्षा की व्यवस्था की गई है।
साथ ही कुछ जगहों पर वरुण वर्षा की भी व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं जलार्पण के लिए कतारबद्ध होने वाले कांवड़ियों के साथ-साथ कांवर लेकर आने वाले भोले के भक्तों को कोल्ड वाटर फाॅगिंग के द्वारा भी फुहार की जाएगी।
इससे कांवड़ियों को काफी राहत पहुंचेगी। कोल्ड वाटर फाॅगिंग आवश्यकतानुसार समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा। संबंधित कर्मियों को इसकी जवाबदेही भी तय कर दी गई है।
जलार्पण करने आने वाले थके-हारे श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से इंद्र वर्षा व वरुण वर्षा सहित कोल्ड वाटर फागिंग के माध्यम से पानी का फुहार कराने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
-सुलोचना मीणा, नगर आयुक्त
यह भी पढ़ें- देवघर श्रावणी मेला: अब एक QR कोड से दूर होगी कांवड़ियों की परेशानी, रविवार को भी चलेगी मधुपुर-कोडरमा पैसेंजर
यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला देवघर: AI कैमरे और रियल टाइम रिपोर्टिंग से होगी कांवड़ियों की निगरानी और भीड़ प्रबंधन