Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर प्रशासन की नई व्यवस्था लाई रंग, शीघ्रदर्शनम के डेडिकेटेड लाइन से 10 मिनट में हो गई पूजा

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:09 PM (GMT+05:30)

    देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होते ही जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था लागू की है। शीघ्रदर्शनम कूपन से भक् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. श्रावणी मेला में देवघर प्रशासन की नई व्यवस्था।

    2. शीघ्रदर्शनम कूपन से 10 मिनट में जलार्पण।

    3. सामान्य और शीघ्रदर्शनम कतारें अलग की गईं।

    संवाद सूत्र, देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अजगैवीनाथ धाम स्थित उत्तर वाहिनी गंगाजल कांवर में लेकर देवघर आते हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर मनोकामना पूरी करने की कामना करते हैं।

    श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से बेहतर सुलभ जलार्पण कराने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है । जिसमें सामान्य कतार और शीघ्रदर्शनम कतार को अलग किया गया है। इसका फायदा सीधे श्रद्धालु को हो रहा है। सावन के पहले दिन भक्तों ने शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर दस मिनट में अरघा के माध्यम से बाबा पर जलार्पण कर लिया।

    यह भी पढ़ें- कांवड़िया पथ पर दिखी अनोशी शिव भक्ती, घुटनों के बल बाबाधाम निकले लखीसराय के सुबोध कुमार,

    यह भी पढ़ें- बाबा बैद्यनाथ धाम में नहीं मिलेगी वीआईपी सुविधा, सावन में सभी श्रद्धालुओं के लिए एक ही व्यवस्था

    इससे पहले इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं मिली थी। पहले लंबी कतार में लगकर घंटाें इंतजार करना पड़ता था। मगर इस बार कुछ ही देर में अरघा के माध्यम से बाबा पर जलार्पण करने का लाभ मिला। अन्य साल से अच्छी व्यवस्था है।

    -

    निर्मल मौर्य, नेपाल

    इस बार महिला पुरुष या बुजुर्गों को बाबा की पूजा अर्चना करने में कोई समस्या नहीं हो रही है । सभी लोग नई व्यवस्था से काफी खुश हैं। शीघ्रदर्शनम में लगी राशि सार्थक समझ रहे हैं। हमलोग 12 लोग आए हैं और शीघ्रदर्शनम के माध्यम से ही जलार्पण और दर्शन किया। काफी सरल और सुगम तरीके से किया।

    -

    ओम प्रकाश साहनी, असम

    बाबाधाम में पहले की व्यवस्था और आज की व्यवस्था में काफी परिवर्तन हो गया है। भीड़ प्रबंधन पर काफी काम किया गया है जो साफ दिखाई पड़ रहा है। पहले शीघ्रदर्शनम पास लेने में और लंबी कतार में लगकर इंतजार करना पड़ता था। अब दस मिनट में बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं, जिससे काफी खुशी हुई।

    -

    सूर्य प्रकाश सिंह, कोलकाता

    खबरें और भी

    अभी मेला शुरू हुआ है। भीड़ लगने के बाद व्यवस्था की असली पहचान हो पाएगी। इस समय काफी भीड़ कम है। जिससे बाबा पर जलार्पण करने में कोई समस्या नहीं हो रही है। जैसे ही भीड़ बढ़ेगी व्यवस्था की असली परख तब होगी। बाबा धाम में श्रावणी मेला को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और उनका आना शुरू नहीं हुआ है। पहले जब आते थे तो बाबा मंदिर प्रांगण या मंदिर आसपास में पैर रखने का जगह नहीं होता था इस तरह जब पूरी तरह से भीड़ बढ़ जाएगी तभी व्यवस्था के बारे में बताया जा सकता है। फिलहाल बहुत अच्छा लगा । कम भीड़ के कारण जल्दी से पूजा अर्चना हो गया।

    -

    रत्नेश कुमार, जलपाईगुड़ी।