Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में आधार सेवाओं का होगा विस्तार, समाहरणालय से प्रखंडों तक खुलेंगे नए सेवा केंद्र

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:55 PM (IST)

    Aadhaar Seva: धनबाद में आधार सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे लोगों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। उपायुक्त के आग्रह पर UIDAI ने नए केंद्र खोलने और मौजूद ...और पढ़ें

    धनबाद में आधार सेवा का विस्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

    धनबाद में आधार सेवा का विस्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद में आधार सेवा केंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

    2. समाहरणालय और प्रखंडों में नए केंद्र खुलेंगे।

    3. तकनीकी उन्नयन से प्रक्रिया तेज और सरल होगी।

    जागरण संवाददाता,धनबाद। आधार से जुड़ी सेवाओं को अधिक सुगम और तेज बनाने की दिशा में धनबाद जिला प्रशासन की पहल रंग लाई है। उपायुक्त आदित्य रंजन के आग्रह पर Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने जिले में आधार सेवा केंद्रों की क्षमता बढ़ाने और नए केंद्र खोलने का निर्णय लिया है।

    इससे आधार बनवाने और अद्यतन कराने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में धनबाद के आधार सेवा केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 460 लोग विभिन्न आधार सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। यहां पहले से संचालित आठ किटों के अलावा जल्द ही दो नई किटें स्थापित की जाएंगी।

    इसके बाद केंद्र पर कुल 10 किटों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे अधिक लोगों का काम कम समय में हो सकेगा। जिले में आधार सेवाओं के विस्तार के तहत समाहरणालय परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से नया जिला स्तरीय आधार सेवा केंद्र भी शुरू किया जाएगा।

    प्रारंभ में यहां एक किट से सेवाएं शुरू होंगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार दो किट तक बढ़ाया जाएगा। भीड़ कम करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी व्यवस्था मजबूत की जा रही है। बोकारो, गिरिडीह और देवघर में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र पूरी तरह संचालित होने से इन जिलों के लोगों को अब अपने जिले में ही सुविधा मिल रही है।

    खबरें और भी

    इससे धनबाद केंद्र पर बाहरी जिलों के लोगों की निर्भरता कम होगी और भीड़ का विकेंद्रीकरण होगा। इसके अलावा गोविंदपुर और बाघमारा प्रखंडों में भी जल्द नए आधार सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे। जिला प्रशासन की योजना भविष्य में पंचायत स्तर तक आधार सेवाओं का विस्तार करने की है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी अपने नजदीक ही यह सुविधा उपलब्ध हो सके।

    तकनीकी स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पुराने ईसीएमपी सॉफ्टवेयर की जगह चरणबद्ध तरीके से यूनिवर्सल क्लायंट लागू किया जा रहा है। इससे आधार नामांकन और अद्यतन की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल, तेज और प्रभावी होगी तथा प्रत्येक व्यक्ति पर लगने वाला समय भी कम होगा।

    यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को बड़ी राहत, पास के लिए अब ऑनलाइन और मैनुअल दोनों विकल्प

    धनबाद मुख्य आधार सेवा केंद्र के अलावा जिले में विभिन्न बैंकों, डाकघरों, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से कुल 148 नामांकन एवं अपडेट किट संचालित हैं, जहां नागरिक आधार संबंधी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो ठंडा हो सकता है चूल्हा; घर बैठे ऐसे करें KYC

    उपायुक्त आदित्य रंजन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारों से बचने के लिए यूआईडीएआई पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें और निर्धारित समय पर ही आधार सेवा केंद्र पहुंचकर अपनी सेवाएं प्राप्त करें। इससे सभी लोगों को समयबद्ध और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।