Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के राजगंज में अवैध कोयला डिपो से निकले हाइवा ने मजदूर को राैंदा, शव छिपाने के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा

    By Sushil Kumar Chourasiya Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 09 May 2026 09:49 PM (IST)

    कतरास के राजगंज में एक कथित अवैध कोयला डिपो के पास सड़क हादसे में दुलाल कुम्हार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव और साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए विरो ...और पढ़ें

    कोयला डिपी के सामने जुटे लोग और जांच करती पुलिस। (फोटोः जागरण)

    कोयला डिपी के सामने जुटे लोग और जांच करती पुलिस। (फोटोः जागरण)

    HighLights

    1. अवैध कोयला डिपो के पास सड़क हादसे में मौत।

    2. शव और साक्ष्य छिपाने के प्रयास का आरोप।

    3. ग्रामीणों के विरोध के बाद 9 लाख मुआवजा।

    जागरण संवाददाता, कतरास (धनबाद)। राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर स्थित गोल्डन पम्प के पास संचालित कथित अवैध कोयला डिपो के सामने शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दयाबांस पहाड़ निवासी 28 वर्षीय दुलाल कुम्हार की मौत हो गई। हादसे के बाद साक्ष्य मिटाने की कथित कोशिश को लेकर शनिवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश दिखा। करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला, जिसके बाद मृतक परिवार को नौ लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी।

    बताया गया कि दुलाल कुम्हार शुक्रवार रात शहरपुरा से पार्टी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोयला लदे एक मिनी हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद डिपो से जुड़े लोगों ने घटनास्थल बदलने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। आरोप है कि शव के अंगों और खून के निशान को छिपाने के लिए उस पर कोयला डस्ट डाल दिया गया।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को पास के एक अन्य डिपो में छिपा दिया गया। इसे लेकर पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले को लेकर लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि पंचायत समिति सदस्य उमेश चौधरी ने 28 जनवरी 2026 को ही उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी को अवैध डिपो संचालन की शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- ईसीएल की कोलियरियों से कोयला तस्करी का भंडाफोड़, अभिकर्ता ने पीछा कर पकड़ा हाइवा

    शनिवार सुबह भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुम्हार, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धरना हुआ। बाद में वाहन मालिक और डिपो संचालक की ओर से मृतक की पत्नी फूलकुमारी देवी को पांच लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये चेक के माध्यम से कुल नौ लाख रुपये मुआवजा दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धनबाद में कोयले की चोरी नहीं, अब हो रही डकैती; कोल स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन ने जताई चिंता

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों ने दोषियों और अवैध डिपो संचालकों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।