Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जर्मनी में धनबाद के युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप, केंद्र से की गुहार

    By Ravi Kumar ChourasiaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:17 PM (GMT+05:30)

    सिंदरी (धनबाद) निवासी तुफान मिश्रा की जर्मनी के बर्लिन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उनकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. जर्मनी में धनबाद के तुफान मिश्रा की संदिग्ध मृत्यु।

    2. परिजनों ने पत्नी सुवास्मिता मिश्रा पर हत्या का आरोप लगाया।

    3. भारत सरकार से पार्थिव शरीर लाने और जांच की मांग।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। जर्मनी के बर्लिन शहर में रह रहे सिंदरी (धनबाद) निवासी तुफान मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में बीते पांच जुलाई को मृतु हो गई। मृत्यु के बाद परिजनों ने उनकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

    रविवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मृतक के भाई आकाश कुमार मिश्रा तथा पिता तपन मिश्रा ने पत्नी पर कई गंभीर सवाल खड़े करते हुए बॉडी को धनबाद लाने की भी मांग की है।

    आकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके पिता तपन मिश्रा ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय, केंद्र सरकार और धनबाद उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

    आवेदन के अनुसार जर्मनी में कार्यरत तुफान मिश्रा की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने की सूचना पांच जुलाई 2026 की शाम उनकी पत्नी सुवास्मिता मिश्रा ने दी थी। इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने तुफान की मृत्यु हो जाने की जानकारी दी।

    परिजनों का आरोप है कि सुवास्मिता चिकित्सालय का कोई भी विवरण या पत्र साझा नहीं कर रही हैं और बातें घुमा रही हैं, जिससे उन्हें हत्या का पूरा संदेह है। साथ ही तुफान के आठ महीने के मासूम बच्चे की सुरक्षा पर भी खतरा जताया गया है।

    आकाश मिश्रा ने बताया कि बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास की ओर से विदेश मंत्रालय के अधिकारी द्वारा एक आधिकारिक संदेश प्राप्त हुआ है जिसमें बताया गया है कि स्थानीय अधिकारियों के अनुसार तुफान मिश्रा का अंतिम संस्कार चार अगस्त 2026 को जर्मनी में ही किया जाना तय हुआ है फिलहाल तूफान मिश्रा का बॉडी अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है।

    खबरें और भी

    परिजन चाहते हैं कि भारत सरकार और विदेश मंत्रालय तत्काल हस्तक्षेप करते हुए तुफान मिश्रा के पार्थिव शरीर को सिंदरी (धनबाद) स्थित उनके पैतृक निवास स्थान लाने की व्यवस्था करे।

    इसके साथ ही जर्मनी की बाल कल्याण संस्था और भारतीय दूतावास की मदद से आठ महीने के बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

    यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकला साहिबगंज का छात्र 24 घंटे बाद भागलपुर में मिला, गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें- गुमला के बाकी नदी में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, धान रोपाई के दौरान हुई थी लापता