Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dengui In Dhanbad: धनबाद में डेंगू का डंक! 7 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 02:28 PM (IST)

    धनबाद में डेंगू के संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संदिग्ध मरीजों को जिला के शदीह निर्मल महतो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मे ...और पढ़ें

    धनबाद में डेंगू का डंक! 7 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
    धनबाद में डेंगू का डंक! 7 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    HighLights

    1. डेंगू के संदिग्ध मरीजों की टीम ने की जांच
    2. आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 7 मरीज
    3. डेंगू की जांच के लिए लिया गया सैंपल

    जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में डेंगू के संदिग्ध सात मरीजों को भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में इनकी एनएस 1 रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

    अब डेंगू की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मरीजों का एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल लिया है। सोमवार को सभी मरीजों की रिपोर्ट आ जाएगी।

    सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन ने कहा कि जिले में एक भी डेंगू के मरीज नहीं है, जो संदिग्ध मामले आए हैं। उनकी जांच की जा रही है। हालांकि, एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।

    उन्होंने कहा कि वहीं, निजी अस्पताल में भी डेंगू के संदिग्ध दो मरीज भर्ती हुए हैं। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को दोनों जगह पर जाकर मरीजों की जांच की है।

    यह भी पढ़ें: G20 Summit Dinner: सीएम हेमंत सोरेन दिल्‍ली में आयोजि‍त डिनर प्रोग्राम में हुए शामिल, कई नेताओं से की मुलाकात

    माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एक साल बाद शुरू हुई जांच

    जानकारी के मुताबिक, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पिछले 1 साल से डेंगू और चिकनगुनिया की जांच नहीं हो रही थी।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुणे महाराष्ट्र से डेंगू जांच की किट मंगाई गई है। इसके बाद यहां मरीजों की जांच शुरू हुई है। फिलहाल, 7 मरीजों का सैंपल लेकर लैब में जांच की जा रही है।

    जिला वेक्टर बोर्न डिजीज के प्रमुख रमेश कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। सभी संदिग्ध मरीजों का इलाज हो रहा है।

    संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच जरुर करें- अपर मुख्य सचिव

    स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने धनबाद समेत सभी सिविल सर्जन को डेंगू को लेकर अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

    अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिले में वायरल संक्रमण के चलते बुखार व बदन दर्द के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में वायरल संक्रमण, डेंगू और चिकनगुनिया समेत अन्य बुखार के अलग-अलग जांच जरूरी है।

    अपर मुख्य सचिव ने डेंगू के मरीज को आवश्यक रूप से जांच करने का निर्देश दिया है। संक्रमण की पुष्ठि होने पर तत्काल इसकी सूचना राज्य मुख्यालय को देने का भी निर्देश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: महीने के अंत तक प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करेंगे बाबूलाल, 17 अगस्त को संताल परगना से निकालेंगे संकल्प यात्रा