अंतिम संस्कार से ठीक पहले श्मशान घाट पहुंची धनबाद पुलिस, युवती का शव लिया कब्जे में; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
Dhanbad News:धनबाद के नावाडीह में 22 वर्षीय पल्लवी राय की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। परिवार इसे आत्महत्या बता रहा है।

श्मशान घाट से शव ले जाती धनबाद पुलिस।(फोटो एआइ)
HighLights
22 वर्षीय पल्लवी राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले शव कब्जे में लिया।
परिवार ने देरी से दी सूचना, मामला संदेहास्पद।
जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर के नावाडीह में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवती पल्लवी राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिवार के लोग युवती की मौत को आत्महत्या बता रहे हैं। जबकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन शुरू की है। यह मामला मृतका के घरवालों की लापरवाही से पुलिस की नजर में खटक कई।
पुलिस माैत को मान रही संदिग्ध
दरअसल, मृतक के परिवारवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को देरी से दी। यहां तक की शव को अस्पताल ले जाने में भी काफी देर की। तमाम बातों ने पुलिस के लिए मामले को संदेहास्पद बना दिया। जिसके बाद धनबाद थाना की पुलिस ने अंतिम संस्कार से पूर्व शव को चिरागोड़ा श्मशान घाट से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिवार वाले बता रहे खुदकशी
पुलिस अब पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार नावाडीह निवासी अमर राय के पुत्री पल्लवी राय की मौत शुक्रवार की सुबह पांच बजे उसके घर पर हुई। उसके घरवाले फंदे से लटकर पल्लवी की खुदकशी की बात बता रहे हैं।
सुबह माैत, शाम को दी गई पुलिस को सूचना
घटना इसलिए संदेहास्पद है कि दोपहर करीब दो बजे परिवार के लोग पल्लवी को लेकर अस्पताल पहुंचे। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार शाम तकरीबन चार बजे पल्लवी के परिवार के कुछ लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह लेकर थाना पहुंचे तभी घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को हुई।
पुलिस अब जांच कर पता लगा रही है कि युवती की मौत सुबह पांच बजे हुई तो उसके परिवार के लोग उसे दोपहर दो बजे अस्पताल क्यों लेकर गए। इस बीच पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई? तमाम बातें पुलिस को खटक रही। यही वजह है कि पुलिस ने अंतिम संस्कार से पूर्व शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी।
थाना प्रभारी ने बताया शव जब्त करने का कारण
इधर धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि मृतका के घरवाले शाम चार बजे के करीब फरियाद लेकर पहुंचे कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए।
यह भी पढ़ें- ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत! AC और नॉन-AC टिकट पर इतने किलो सामान फ्री, रेलवे ने बदले लगेज बुकिंग के नियम
इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की मौत सुबह पांच बजे हुई और दोपहर दो बजे उसके घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे, तो मामला संदेहास्पद लगा और पुलिस ने अंतिम संस्कार से पूर्व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें- BCCL: पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर झुलसे, सुरक्षा पर उठे सवाल
इस बीच पुलिस ने मृतका के परिवार वालों बयान भी लिया है, जिसमें घरवालों ने कहां है कि पल्लवी की मौत फंदे से लटकर हुई है, पर पल्लवी ने खुदकशी क्यों की इसका स्पष्ट जानकारी पुलिस को उसके घरवालों से भी नहीं मिली है।
