धनबाद में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए तीन मासूम डूबे, एक ही परिवार के बच्चों की मौत से कोहराम
Topchanchi Pond Tragedy: 3 धनबाद के तोपचांची में रंगरीटांड़ गांव के भुकभुक्की तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के ...और पढ़ें

तीन बच्चों की मौत की सूचना के बाद तोपचांची के भुकभुकी तालाब के बाज जुटे लोग। (फोटो जागरण)
HighLights
धनबाद के तोपचांची में तीन बच्चों की डूबकर मौत।
भुकभुकी तालाब में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा।
एक ही परिवार के दो भाई-बहन और चचेरी बहन।
संवाद सहयागी, तोपचांची(धनबाद)। झारखंड के धनबाद के तोपचांची में शुक्रवार की दोपहर खुशियों से खेल रहे तीन मासूमों के लिए जिंदगी का आखिरी दिन बन गई। रंगरीटांड़ गांव स्थित भुकभुकी तालाब में नहाने उतरे तीन बच्चे गहरे पानी में समा गए और उनकी डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों में मद्रासी बिल्लोर का 10 वर्षीय पुत्र पुंडरु कुमार, 12 वर्षीय पुत्री रोल झोल तथा उसके साले गब्बर पासी की आठ वर्षीय पुत्री आभा कुमारी शामिल हैं। एक ही परिवार से जुड़े दो भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया।
जिस तालाब के किनारे अस्थायी तंबू लगाकर उनके स्वजन पिछले तीन वर्षों से जीवन बसर कर रहे हैं, वहीं तीन बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
शुक्रवार को परिवार के कुछ सदस्य राखी के समान सहित अन्य जरूरी सामग्री खरीदने तोपचांची बाजार गए थे। इसी दौरान तीनों बच्चे तालाब में नहाने चले गए। नहाने के दौरान रोल झोल तालाब के घाट के नीचे पैर रखने के बाद अचानक गहरे पानी में चली गई।
उसे डूबता देख आभा कुमारी ने बचाने के लिए हाथ बढ़ाया। दोनों एक-दूसरे को पकड़कर मदद के लिए चिल्लाने लगीं। उसकी आवाज सुनकर पुंडरु कुमार उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूद गया, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में डूब गए।
करीब आधे घंटे बाद राखी बंधवाने के लिए कुछ मेहमान तंबू पर पहुंचे। वहां किसी को नहीं देखकर वे आसपास में तलाश करने लगे। इस दौरान तालाब के समीप एक बच्चे को पानी में तैरता हुआ देखकर वे शोर मचाने लगे। जिससे वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
यह भी पढ़ें- धनबाद से दुर्गापूजा और नवरात्रि यात्रा के लिए ट्रेनों में सीटें फुल, जानें विकल्प
खबर पाते ही कई युवक तालाब में कूदे और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहुबहियार ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें- प्रिंस खान को आतंकी घोषित करने की तैयारी! NIA ने धनबाद पहुंचकर खंगाला अपराध और विदेशी कनेक्शन
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। धनबाद में स्वजन ने पुलिस को पोस्टमार्टम नहीं कराने संबंधी आवेदन देने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजन को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भाई ने दोस्त पर किया भरोसा, वही बना बहन का गुनहगार; घर छोड़ने के बजाय तीन दोस्तों संग किया गंदा काम
